Move to Jagran APP

घर में ही गोल दाग रहा अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी, इस तरह बिता रहे हैं समय

गांव सोंटा में रहकर अभ्यास कर रहे अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सुमित राठी। पुस्तक पढ़कर और संगीत सुनकर गुजार रहे अपना समय।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 10:58 PM (IST)
घर में ही गोल दाग रहा अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी, इस तरह बिता रहे हैं समय
घर में ही गोल दाग रहा अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी, इस तरह बिता रहे हैं समय

मुजफ्फरनगर, [दिलशाद सैफी]। कोरोना वायरस का खेल ओर खिलाड़ियों पर गहरा असर पड़ा है। खेल प्रतियोगिताएं बंद है, जबकि मैदानों में अभ्यास भी प्रभावित है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सुमित राठी घर रहकर ही गोल दाग रहे हैं। अपने खेल को निखारने के लिए घर पर अभ्यास कर रहे हैं। इसके लिए स्वजनों और दोस्ता का सहारा ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से खेल आदि में थोड़ी राहत दी है, ऐसे में उन्हें भी मैदान पर उतरने की उम्मीद बंध गई है। वह कहते हैं कि वर्तमान में इंडिया जूनियर वर्ग की टीम में शामिल है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए गांव में दोस्तों, स्वजनों को जागरूक किया है।

loksabha election banner

दिनचर्या बदलकर गुजार रहे अपना समय

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित पिछले माह से मंसूरपुर के गांव सोंटा में रह रहे हैं। यहां वह अपनी माता ऊषा राठी, भाई के साथ रहते हैं। फुटबाल से लगाव के कारण वह इसका निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। इसके लिए घर में ही मैदान सरीखा क्षेत्र बना रखा है। जिसमें रोजाना सुबह-शाम एक-एक घंटा अभ्यास कर अपना गोल दागने के निशाने को मजबूत कर रहे हैं। कोरोना काल ने दिनचर्या बदल दी है। वह कहते हैं कि सुबह चार बजे उठकर व्यायाम करते हैं। इसके बाद मेडिटेशन कर तनाव को दूर रखते हैं।

डा. चंद्रप्रकाश की पुस्तक पढ़ना पंसद

लेखक एवं फिल्मकार डा. चंद्रपकाश द्विवेदी द्वारा लिखी गई पुस्तक पढ़ना पसंद करते है। वह बताते हैं कि किताब पढ़ने से सोच और दिमाग को मजबूती मिलती है। इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कहा कि मेरी निजी जिंदगी पर किताबों अधिक प्रभाव पड़ा है। इससे आपको अनुशासन जीने का रास्ता मिलता है। इसके अलावा कुछ गायकों के गाने सुनना भाता है।

फुटबाल में दुनियाभर में चमकाया नाम

सुमित राठी ने फुटबाल से दुनियाभर में नाम रोशन किया है। 2019 में भारत की नेशनल अंडर-20 टीम रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट, वानुअातु में भी परचम लहराया। इंडियन सुपर लीग के चैंपियन में प्रदर्शन की बदौलत इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम जगह मिली। वह इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड पा चुके है। वर्तमान में वह इंडियन फुटबॉल नेशनल की सीनियर टीम चयनित हो चुके है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.