Move to Jagran APP

मेरठ में दारोगा का लापता पुत्र हस्तिनापुर के आश्रम से बरामद, किशोर ने बताई यह वजह

निवाड़ी थानाध्यक्ष मनोज कुमार का बेटा कंकरखेडा स्थित आवास से शनिवार की सांय लापता हो गया था। जो रविवार की देर सांय हस्तिनापुर के एक आश्रम से बरामद कर लिया गया। किशोर का कहना है कि वह धर्म ज्ञान अर्जित करने के लिए यहां पहुंचा।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 03:43 PM (IST)
मेरठ में दारोगा का लापता पुत्र हस्तिनापुर के आश्रम से बरामद, किशोर ने बताई यह वजह
दारोगा का लापता पुत्र हस्तिनापुर के आश्रम से बरामद।

मेरठ, जेएनएन। गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी थानाध्यक्ष मनोज कुमार का बेटा कंकरखेडा स्थित आवास से शनिवार की सांय लापता हो गया था। जो रविवार की देर सांय हस्तिनापुर के एक आश्रम से बरामद कर लिया गया। किशोर के स्वजन देर रात ही उसे लेकर मेरठ चले गए थे।

loksabha election banner

यह है मामला

एसआई मनोज कुमार ने शनिवार को कंकरखेडा थाना पर अपने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि वह घर पर एक नोट छोडकर गया है, जिसमें लिखा था कि वह ज्ञान की खोज के लिए जा रहा है। इसके बाद किशोर की तलाश प्रारंभ कर दी गई। हस्तिनापुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक पांडेश्वर मंदिर के समीप विदुर आश्रम पर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और किशोर से जानकारी की।

इसके बाद किशोर के स्वजनों को सूचना दी और किशोर को थाना ले आयी। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पढाई में मन नही लगता और वह धर्म ज्ञान अर्जित करना चाहता है। इसलिए वह हस्तिनापुर आया था। थाना पुलिस किशोर के परिजन उसे लेकर आवास के लिए रवाना हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.