Move to Jagran APP

मिशन शक्ति अभियान: अब घायल महिलाओं को थाने में ही मिलेगा उपचार, बनाए गए इंजरी रूम Muzaffarnagar News

शासन ने पीड़ित और थाने पहुंचने वाली घायल महिलाओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से वहां फर्स्‍ट एड बाक्स रखने और इंजरी रूम बनाने के आदेश दिए हैं। मुजफ्फरनगर के कई थानों में इंजरी रूम बनाए गए हैं। कई थानों में बनाने का काम जारी है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 02:25 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 02:25 PM (IST)
मिशन शक्ति अभियान: अब घायल महिलाओं को थाने में ही मिलेगा उपचार, बनाए गए इंजरी रूम Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर के थानों में महिलाओं के लिए फर्स्‍ट एड बाक्स रखने के साथ इंजरी रूम बनाए गए

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। थानों में पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं के लिए महिला हेल्प डेस्क पहले ही बन चुकी हैं। अब कोई महिला घायल अवस्था में थाने पहुंचेगी तो वहीं उसका प्राथमिक उपचार किया जाएगा। इसके लिए थानों में फर्स्‍ट एड बाक्स रखने के साथ इंजरी रूम भी बनाए गए हैं।

loksabha election banner

शासन ने दिए आदेश

सूबे में मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी जिलों के थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई थीं। इनका मकसद महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण करना था। महिला हेल्प डेस्क काफी मददगार साबित हो रही हैं।अब शासन ने पीड़ित और थाने पहुंचने वाली घायल महिलाओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से सभी थानों में फर्स्‍ट एड बाक्स रखने और इंजरी रूम बनाने के आदेश दिए हैं। जनपद के थानों में यह काम शुरू हो गया है। कई थानों में इंजरी रूम बना दिया गया है। बाकी में काम जारी है। यदि कोई महिला घायल अवस्था में थाने पहुंचती है तो उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद ही जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

अधिकारी करेंगे निरीक्षण

महिला हेल्प डेस्क और थानों में फर्स्‍ट एड बाक्स और इंजरी रूम बनाना मुख्यमंत्री महत्वाकांक्षी योजना है, लिहाजा इसके क्रियान्वयन को लेकर अधिकारी सचेत हैं। समय-समय पर सीओ स्तर के अधिकारी थाने पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।

इन्‍होंने कहा

शासन की मंशा के अनुरूप सभी थानों में फर्स्‍ट एड बाक्स रखवा दिया गया है। कई थानों में इंजरी रूम बनाए गए हैं। कई में बनाने का कार्य जारी है। महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस संकल्पित है।

अभिषेक यादव, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.