Move to Jagran APP

Indian Railway: दुगना किराया देने के बाद भी सहारनपुर से दिल्‍ली जाने वाले यात्री हो रहे परेशान, ये आ रहीं समस्‍याएं

दिल्ली - सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का शैड्यूल जनपद के दैनिक यात्रियों के बड़े वर्ग के लिए उपयुक्त साबित नहीं हो रही है। यात्रियों का कहना है कि एक्सप्रेस का किराया देने के बाद भी गंतव्य पर निर्धारित समय पर पहुंचने के लिए अन्य साधनों का प्रयोग करना पड़ रहा है।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 11:27 AM (IST)
सहारनपुर से दिल्‍ली जाने वाले पैसेंजर में यात्रियों को आ रही दिक्‍कत।

मेरठ, जेएनएन। दिल्ली - सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का शैड्यूल जनपद के दैनिक यात्रियों के बड़े वर्ग के लिए उपयुक्त साबित नहीं हो रही है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन का मेल एक्सप्रेस का किराया देने के बाद भी गंतव्य पर निर्धारित समय पर पहुंचने के लिए अन्य साधनों का प्रयोग करना पड़ रहा है। जिससे ढ़ाई से तीन सौ रुपये आने जाने पर ही खर्च हो रहे हैं।

loksabha election banner

यह है दैनिक यात्रियों का कहना

ट्रेन संख्या 04404 सिटी स्टेशन से दिल्ली के लिए सुबह 6.28 बजे पहुंचती है। ऐसे में छह या साढ़े पांच बजे घर से निकलना होगा। इसके गाजियाबाद पहुंचने का समय 7.52 और दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 8.45 है।

दैनिक यात्री अतुल उपाध्यक्ष ने बताया कि अधिकांश कार्यालय नई दिल्ली तिलक ब्रिज स्टेशन से पास पड़ते हैं। सरकारी कार्यालय और मंत्रालय के कार्यालय वहीं पर हैं। इन्हीं में काम करने वाले लोग दैनिक यात्रा करते हैं। 40 रुपये खर्च करने के बाद मेट्रो का 20 रुपये का टिकट लेना पड़ता है। ट्रेन का दिल्ली का किराया 40 और सहारनपुर का 55 रुपये है।

ट्रेन संख्या 04403 दिल्ली - सहारनपुर पैसेंजर दिल्ली से शाम 4.45 बजे चलती है। डा. विनोद गोयल ने बताया कि ऐसे में कोई कर्मचारी आफिस का समय समाप्त होने से पहले कैसे ट्रेन पकड़ेगा। ट्रेन पकड़ने के लिए उसे कम से तीन बजे बजे कार्यालय से निकलना होगा जो संभव नहीं है।

मेरठ वासियो के लिए शटल का समय है उपयुक्त

शालीमार दिल्ली से 5.05 शाम को चलती है। दैनिक यात्री इसी से आ रहे हैं। इसका किराया रिजर्वेशन का किराया 55 रुपये है। कुलदीप सिंह ने बताया कि जनशताब्दी का 85 रुपये है। अगर आन लाइन करते हैं तो 20 रुपये और देना पड़ता है। एक तरफ में 125 से 150 रुपये खर्च हो रहे हैं। दैनिक यात्रियों के लिए रेवाड़ी मेरठ पैसेंजर 54411 और डाउन में 54412 ट्रेन उपयुक्त है। यह नई दिल्ली से सवा छह बजे शाम को चलती है। वहीं मेरठ से इसके नई दिल्ली रवाना होने का समय सुबह पौने सात बजे है । इसके अलावा यह गुड़गांवा और रेवाड़ी जैसे स्टेशनों को भी जोड़ती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.