काली पट्टी बांधकर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने किया मेरठ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन Meerut News
भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने मंगलवार दोपहर को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तीनों कृषि कानून निरस्त करने की मांग राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।
मेरठ, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने मंगलवार दोपहर को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
किसानों ने रखी छह सूत्रीय मांग
मंडल अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह के नेतृत्व में किसान दोपहर करीब 1:30 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उनकी मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए। किसानों को नलकूपों की बिजली मुफ्त दी जाए। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र हो साथ ही। नए सत्र का भी गन्ने का भुगतान जारी किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए स्कूलों व कालेजों का निर्माण किया जाए। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त किसानों व मजदूरों का उपचार पूरे देश में निशुल्क कराया जाए। वहीं, किसानों पर दर्ज बिजली के मुकदमे तुरंत खत्म किए जाएं।
यह रहे प्रदर्शन में शामिल
प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह, मंडल महासचिव नरेंद्र गुर्जर, जिला अध्यक्ष विनीत सांगवान, जिला अध्यक्ष मजदूर संघ दिनेश प्रधान, युवा मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला प्रभारी सनोज गडीना, तहसील अध्यक्ष मवाना अनिल चिकारा, ब्लॉक रोहटा अध्यक्ष अमरीश त्यागी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमरपाल जटपुरा, अरुण गड़ीना, तेजपाल सिंह, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, डा यशपाल सिंह, शिव कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।