Move to Jagran APP

अवैध किताबों का कारोबार : आरोपित संजीव और सचिन का गैर जमानती वारंट हासिल करेगी पुलिस Meerut News

मेरठ में अवैध किताब प्रकरण में आरोपित निलंबित भाजपा नेता संजीव गुप्ता और उसके भतीजे सचिन गुप्ता के खिलाफ पुलिस गैर जमानती वारंट हासिल करने की तैयारी कर रही है।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 01:15 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 01:15 PM (IST)
अवैध किताबों का कारोबार : आरोपित संजीव और सचिन का गैर जमानती वारंट हासिल करेगी पुलिस Meerut News
अवैध किताबों का कारोबार : आरोपित संजीव और सचिन का गैर जमानती वारंट हासिल करेगी पुलिस Meerut News

मेरठ, जेएनएन। अवैध किताब प्रकरण में आरोपित निलंबित भाजपा नेता संजीव गुप्ता और उसके भतीजे सचिन गुप्ता को पुलिस और एसटीएफ मिलकर भी पकड़ नहीं पाई हैं। अब इन दोनों के खिलाफ पुलिस एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) हासिल करने की तैयारी कर रही है। बुधवार को तैयार अर्जी गुरुवार को कोर्ट में डाली जाएगी। सचिन गुप्ता की मां अनीता गुप्ता को भी आरोपित बनाने की तैयारी चल रही है। आरोपितों से अनीता गुप्ता की फर्म के दस्तावेज मांगे गए हैं।

loksabha election banner

आठ लोग नामजद

अवैध किताब प्रकरण में पुलिस ने भाजपा नेता संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता समेत आठ लोगों को नामजद किया था। चार आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता की धरपकड़ के लिए सपा और कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों की लोकेशन शहर के अंदर मिलने के बावजूद पुलिस दोनों को ही पकड़ नहीं पा रही है। इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने बताया कि आरोपित चाचा-भतीजे का एनबीडब्ल्यू लेने के लिए कोर्ट में गुरुवार को अर्जी लगेगी।

आठ साल का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस, संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता के धंधे का पिछले आठ साल का रिकार्ड खंगाल रही है। उससे पहले उनका गोदाम दिल्ली हाईवे पर था। माल अंदर उतारने के लिए अछरौंडा में गोदाम बनाया गया था। इस वर्ष भी संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता बड़ी संख्या में किताबों की सप्लाई कर चुके हैं। गोदाम में सिर्फ बचा हुआ स्टॉक था। इससे दोनों के कारोबार का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने केस डायरी में तीसरा पर्चा भी काट दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही सचिन की मां अनिता गुप्ता को आरोपित बनाया जा सकता है।

इनका कहना है

आरोपितों को पकडऩे के लिए अदालती कार्रवाई की जा रही है। संजीव और सचिन गुप्ता की फर्म का पिछले आठ साल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों आरोपितों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इनके साथ जुड़े अन्य लोगों के नाम भी उजागर करने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

- अजय साहनी, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.