स्टेशन पर दुर्गंध से हैं परेशान तो यूज कीजिए पिंक टॉयलेट
मेरठ सिटी स्टेशन पर अब आपको दुर्गंध से परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्टेशन पर पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। स्टेशन प्रशासन ने इस काम में तेजी दिखाई।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 02:01 PM (IST)
मेरठ,जेएनएन। रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को दुर्गंध नहीं सताएगी। सिटी रेलवे स्टेशन पर पिंक टॉयलेट तैयार हो गए हैं। करीब पंद्रह दिन में इनकी शुरुआत हो जाएगी। ढाई साल से इन टॉयलेट का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा था। ‘दैनिक जागरण’ में आमजन की समस्या की यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्टेशन प्रशासन इसके कार्य में तेजी लाया था।
लंबे समय से परेशान थे लोग
रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर रेलवे कॉलोनी के ठीक बराबर वाली गली में बने पब्लिक टॉयलेट के बार भी लोग करीब पेशाब करते थे। इससे पब्लिक टॉयलेट के दोनों ओर करीब सौ मीटर तक भीषण दुर्गंध से यात्रियों और खासकर रेलवे कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी होती थी। करीब छह महीने पहले रेलवे ने सुलभ इंटरनेशनल को पेड टॉयलेट बनाने की अनुमति दी थी।
महीनेभर में बनकर तैयार
इसके बाद हीलाहवाली से काम शुरू भी हो गया था। कॉलोनीवासियों ने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक से की थी। ‘दैनिक जागरण’ने सिटी रेलवे स्टेशन पर दुर्गंध और कूड़े की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद पिंक टॉयलेट निर्माण में तेजी लाई गई और करीब महीनेभर में बनकर तैयार हो गए।
सांसद निधि से हुआ निर्माण
पिंक टॉयलेट का निर्माण सांसद राजेंद्र अग्रवाल की निधि से कराया गया है। इसमें करीब 9 शौचालय और 12 टॉयलेट का निर्माण कराया गया है। पिंक टॉयलेट पेड होगा। कुछ दिन पहले रेलवे की पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद रत्न ने स्टेशन पर गंदगी को लेकर सफाई ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना भी ठोका था।
जल्द होगा टॉयलेट का लोकार्पण : स्टेशन अधीक्षक
स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि पिंक टॉयलेट के लोकार्पण में करीब 15 दिन लग सकते हैं। करीब एक महीने से टॉयलेट के निर्माण में तेजी लाई गई, जिससे यह पूरा हो सका। इससे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था भी सुधरेगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें