फतेहउल्लापुर से अस्थायी खत्ता न हटा तो निगम को घेरेंगे
अस्थायी खत्तो को समाप्त कर शहर को स्वच्छ बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। तीसरे दिन फतेहउल्लापुर में स्थानीय लोगों ने सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
जेएनएन, मेरठ। अस्थायी खत्तो को समाप्त कर शहर को स्वच्छ बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। तीसरे दिन फतेहउल्लापुर में स्थानीय लोगों ने सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि नगर निगम ने सप्ताह भर में खत्ता समाप्त नहीं किया तो नगर निगम का घेराव करेंगे। दरअसल, फतेहउल्लापुर में जिस स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है। उससे कुछ ही कदम पर माता का मंदिर है और दूसरी तरफ एक स्कूल है। अस्थायी खत्तों को समाप्त कराने को लेकर प्रदर्शन रविवार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान श्रीकांत , प्रखर अंकित , सुमित, सुनीता ,दुलारी ,अंजू ,मीनाक्षी महेश्वरी, अमजद अली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बस योजना बनती है, होता कुछ नहीं गौरतलब है कि अस्थायी खत्ते बीमारियों का कारण बन रहे हैं। पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। यही नहीं स्वच्छ सर्वेक्षण की शर्त है कि शहर में अस्थायी खत्ते कहीं नजर नहीं आने चाहिए। नगर निगम इन्हें समाप्त करने का प्लान हर साल बनाता है। लेकिन सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भूल जाता है।