मेरठ में शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी का सिर फोड़ा, हिरासत में Meerut News
मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर महिला ने आरोपित पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया। महिला का उपचार हो रहा है।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ में शराब पीने से मना करने पर शराबी पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर महिला ने आरोपित पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र ऊंचा मोहल्ला निवासी प्रियंका पत्नी कुनाल पुत्र चंद्रपाल स्वजन के साथ रहती है। उसका पति शराब पीने का आदी है। जिसको लेकर दंपती में अक्सर झगड़ा होता रहता है। कुनाल शराब पीकर घर आया था। पत्नी ने उसे कम शराब पीने के लिए बोल दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच कुनाल ने पत्नी के धारदार वस्तु मारकर उसका सिर फोड़ दिया।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। महिला ने लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर आरोपित पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। लालकुर्ती थाना प्रभारी बृजेश सिंह का कहना है कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।