Move to Jagran APP

बुलंदशहर में बदायूं से दिल्‍ली जा रही तेज रफ्तार बस 10 फीट नीचे खाई में गिरी, दर्जन भर या‍त्री घायल

बदायूं से यात्रियों को लेकर दिल्‍ली के लिए एक डग्‍गामार बस जा रही थी। जैसे ही बस एनएच 91 पर सिकंद्राबाद पुलिस चौकी के पास पहुंची तभी अचानक बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस की तेज रफ्तार होने के कारण व 10 फीट नीचे खाई में गिर गई।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 12:08 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 12:08 PM (IST)
बुलंदशहर में बदायूं से दिल्‍ली जा रही तेज रफ्तार बस 10 फीट नीचे खाई में गिरी, दर्जन भर या‍त्री घायल
बुलंदशहर में 10 फीट नीचे खाई में गिरी बस।

बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंंद्रबाद एनएच 91 स्थित जेल चौकी के पास बदायूं से दिल्ली जा रही बस तेज गति के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हादसे में सवार दर्जनों सवारी घायल हो गए। बस पलटने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अभी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई, जबकि अन्‍य की स्थिति में सुधार है।

loksabha election banner

बदायूं से यात्रियों को लेकर दिल्‍ली के लिए एक डग्‍गामार बस जा रही थी। जैसे ही बस एनएच 91 पर सिकंद्राबाद पुलिस चौकी के पास पहुंची तभी अचानक बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस की तेज रफ्तार होने के कारण व 10 फीट नीचे खाई में गिर गई। मौके पर इस घटना से हड़कंप मच गई। पुलिस और आसपास के लोगों राहत व बचाव कार्य में जटकर घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने लगे। इस बीच कुछ यात्रियों के स्‍वजन भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

शीशे तोड़कर निकाले गए बाहर

सवारियों से भरी बस सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिलसुरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सड़क से उतरकर करीब 10 फिट गहरी खाई में उतरी ओर पलट गई। मौके पर हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे एसएसपी संतोष कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया और जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

ये हैं घायल

योगेश कुमार निवासी मकरौली एटा

सुधीर कुमार अगौता

संतोष कुमार व पत्नी शांति देवी निवासीगण चंदरोक डिबाई

नाज़िम नई बस्ती सिकंदराबाद

मुनीश शर्मा व उनका 4 वर्षीय पौत्र चिराग शर्मा निवासी नंगला करन ओरंगाबाद।

चन्द्रवती निवासी नांगल करन ओरंगाबाद।

सुभाष शर्मा व उनकी पत्नी सुमन देवी निवासी मुड़साना जहँगीराबाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.