मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, एक की मौत
मेरठ समेत एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कुछ जगह मकान गिरने की सूचना है। कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 12:33 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। सर्दी में मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सोमवार देर रात ओलावृष्टि भी हुई। मुजफ्फरनगर में एक घर की छत गिरने से महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही खतौली बिजलीघर में खराबी आने से कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। बागपत में बिजली गिरने से मंदिर की गुंबद क्षतिग्रस्त हो गई। मेरठ में कलक्ट्रेट समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। फसलों को भी नुकसान हुआ है। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
सर्दी में भारी बारिश
मेरठ में सुबह तक 33 एमएम बारिश हो चुकी थी जिससे पूरा शहर जलभराव की चपेट में आ गया। चक्रवातीय हवाओं का मजबूत सिस्टम बनने से मेरठ और आसपास कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। सोमवार रात भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री के पास बना रहा। हालांकि वातावरण में ठंडक बरकरार रही। रातभर बारिश का दौर चलता रहा। मंगलवार को सुबह से घने बादल छाए रहे मानो शाम घिर आई हो। वाहन लाइट जला कर सड़कों पर निकले। दिन में 10 से 12 बजे तक मूसलधार बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव हो गया। ठंड में बारिश होने से लोग जहां थे वहीं कैद होकर रह गए। प्रशासन ने स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी है।
जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विशेषज्ञों ने बारिश का दौर जारी रहने की बात कही है। ओलावृष्टि होने से आलू, सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। रात में कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सुबह के समय जब किसान खेतों पर गए तो ओलावृष्टि से प्रभावित फसल पड़ी थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें