Health Tips: आसान आसनों के हैरान करने वाले परिणाम, जानिए विधि व लाभ
योग में कुछ क्रियाएं देखने से बहुत आसान लगती हैं। जिसे कोई भी बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। योगगुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ऐसे ही कुछ योग के विषय में बताते हैं जिसे हर नियमित अभ्यास से अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कोविड के समय में हर व्यक्ति ने योग के महत्व को समझा है। अधिकांश लोग दिन में अब योग का अभ्यास करने लगे हैं। योग में कुछ क्रियाएं देखने से बहुत आसान लगती हैं। जिसे कोई भी बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। योगगुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ऐसे ही कुछ योग के विषय में बताते हैं, जिसे हर नियमित अभ्यास से अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।
इस अभ्यास से मन की थकावट होती है दूर
सुखासन सरल होने की वजह कभी भी कही भी कोई भी कर सकता है। इसके अभ्यास से मन और शरीर की थकावट को दूर कर सकते है। इस अभ्यास में दोनों पैरों का सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं। दाएं पैर को घुटने से मोड़कर एड़ी को बायी ओर रखें। सीधे बैठकर तनावमुक्त होकर अभ्यास करते हैं।
सुबह शाम कभी भी व्रजासन करें
व्रजासन एक ऐसा आसन है जिसे खाना खाने के बाद भी किया जा रहा है। इस आसान करते समय दोनों पैरों को सामने जमीन पर रखते हैं। दाएं पैर को घुटने से मोड़कर उसके पंजे दाएं रखते हैं। इसी तरह दूसरे पैर को मोड़कर उसी स्थिति में रख्तो हैं। दोनों घुटने और दोनों पैरों के अंगूठे साथ मिले हुए रहेंगे। अभ्यास के दौरान अपने सांस को सामान्य रखते हैं। व्रजासन पाचन की क्रिया में उपयोगी होता है। खाना खाने के बाद अगर पांच से 10 मिनट तक इसका अभ्यास करें तो पाचन क्रिया ठीक रहती है। हार्निया रोग को ठीक करने के लिए भी इस अभ्यास को किया जा सकता है।
चक्की चलाना भी कमाल का
पहले बहुत सी महिलाएं चक्की से आटा पीसती थीं। जिस तरह से हाथ से चक्की चलाते थे, उसी तरह से चक्की चलाने का आसन भी है। इसमें दोनों पैरों को मिलाकर सामने करते हैं। दोनों हाथ को मिलाकर पैर की ओर झुक कर चक्की चलाने का अभ्यास करते हैं। इस अभ्यास से शरीर में लचीलापन रहता है।