जीआरपी ने 25 हजार का इनामी बवारिया डकैत पकड़ा, कई डकैती में था वांछित
सहारनपुर ट्रेन डकैती का है मुख्य अभियुक्त वर्ष 2019 में हुई थी वारदात-उप्र के साथ हरियाणा में चोरी व लूट-डकैती के करीब 35 मुकदमे दर्ज।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों में डकैती डालने का मास्टरमाइंड बवारिया गिरफ्तार किया है। यह अंतरराज्यीय डकैत सहारानपुर में हुई ट्रेन डकैती में भी वांछित चल रहा था। पकड़े गए शातिर पर रेलवे पुलिस की ओर से 25 हजार रूपये इनाम है। जिस पर उप्र के अलावा हरियाणा के कई जनपदों में चोरी, लूट और डकैती के दर्जनभर मुकदमे दर्ज है। शातिर अपने साथियों के संग आउटडर से ट्रेन चलते ही उसे अपना शिकार बनाता है। रेलवे पुलिस उपाधीक्षक गाजियाबाद रमेशचंद त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन के फ्लेटफार्म एक पर गश्त के दौरान एसओ एमआर कर्दम ने अपनी टीम के साथ शातिर बदमाश को पकड़ा है। पकड़ा गया शातिर विशाल बवारिया पुत्र टीकम सिंह निवासी गांव खानपुर थाना झिंझाना, शामली है। यह शातिर ट्रेनों मे डकैती डालने का मास्टरमाइंड है। बवारिया गिराेह बनाकर स्टेशन और आउटर से छूटने वाली ट्रेनों में सवार होता है। जैसे ही ट्रेन की रफ्तार बढ़ती है इसका गैंग लूटपाट शुरू कर देते है। पकड़े गए शातिर पर उप्र के साथ हरियाणा राज्य में भी ट्रेन लूटपाट, डकैती के मामले दर्ज है। जिस पर 25 हजार रूपये का इनाम है। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ दफा 25 आर्मस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
डकैती के छह और लूट के चार मुकदमे हैं दर्ज
पकड़े गए शातिर विशाल बवारिया पर संगीन अपराधों को अंजाम देने पर मुकदमे दर्ज है। सहारनपुर में दो, फतेहपुर में चार, मथुरा में आठ, हरियाणा के रोहतक में एक, करनाल में दो लूटपाट, डकैती और चैन स्नैचिंग के मुकदमे दर्ज है। अंतरराज्यीय डकैत पर जगह-जगह ट्रेन डकैती के छह, लूट के चार, हत्या के प्रयास का मुकदमा विभिन्न थानों में पंजीकृत है। अपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक पर विशाल पर करीब 35 मुकदमे पंजीकृत मिले है।
चेन्नई एक्सप्रेस में डाली थी डकैती
सहारनपुर क्षेत्र में वर्ष 2019 में मुदरई से देहरादून जा रही चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती डाली थी। आरोपित ट्रेन के आउटर से चलते ही करीब चार डिब्बों पर कब्जा जमाकर घंटों तक लूटपाट की थी। बाद में ट्रेन की चेन पुलिंग करने के बाद फरार हो गए थे। सहारनपुर रेलवे पुलिस को इसकी तलाश थी।