Move to Jagran APP

ग्रेटर दिल्ली राज्य की मांग को लेकर महिलाओं ने बुलंद की आवाज Meerut News

समारोह में कहा कि जिस तरह से आजादी के लिए झांसी की रानी ने अंग्रेजों के खिलाफ तलवार उठाई थी। पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिलाएं भी ग्रेटर दिल्ली के लिए आवाज उठाएंगी।

By Prem BhattEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 01:46 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 01:46 PM (IST)
ग्रेटर दिल्ली राज्य की मांग को लेकर महिलाओं ने बुलंद की आवाज Meerut News
ग्रेटर दिल्ली राज्य की मांग को लेकर महिलाओं ने बुलंद की आवाज Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ब्रह्स्पति भवन सभागार में पथिक सेना की ओर से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, विशिष्ट अथिति डॉ मधु वत्स पर्यावरणविद, डॉ तोशी नागर रहे। इस दौरान पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने उत्तर प्रदेश के 17 जिलों को अलग कर ग्रेटर दिल्ली राज्य बनाने की मांग उठाई।

loksabha election banner

आंदोलन तेज करने का आह्वान

उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से आजादी के लिए झांसी की रानी ने अंग्रेजों के खिलाफ तलवार उठाई थी। पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिलाएं भी ग्रेटर दिल्ली के लिए आवाज उठाएंगी। कार्यक्रम में हस्तिनापुर, सरधना, मवाना समेत जिलेभर से आईं महिलाओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया। महिला वक्ताओं ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया और ग्रेटर दिल्ली राज्य के निर्माण के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन तेज करने की बात कही। कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के 17 जिलों को ग्रेटर दिल्ली राज्य बनाने से फायदा होगा। विकास की रफ्तार तेज होगी। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को महारानी लक्ष्मीबाई नारी सशक्तिकरण सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.