Move to Jagran APP

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शहर में निकली भव्‍य नगर कीर्तन यात्रा Meerut News

गुरु नानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व को मनाने के लिए सिख समाज में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को प्रह्लाद नगर गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकली।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 01:57 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 01:57 PM (IST)
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शहर में निकली भव्‍य नगर कीर्तन यात्रा Meerut News
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शहर में निकली भव्‍य नगर कीर्तन यात्रा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। गुरु नानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व को मनाने के लिए सिख समाज में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को प्रह्लाद नगर गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकली। गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। सेवादार पूरे मार्ग में सड़क पर झाड़ू लगाते हुए और पानी का छिड़काव हुए चल रहे थे। यात्रा के मार्ग को तोरण द्वार से जगह-जगह सजाया गया। गीता भवन, रामलीला मैदान और प्रहलाद नगर के अंदरूनी मार्गों से होते हुए यात्रा गुजरी।

loksabha election banner

इस अवसर पर गुरुद्वारे चौक पर एक विशाल केक काटा गया यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे मार्च पास्ट करते हुए चल रहे थे। कीर्तन करती हुई चल रही संगत पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। यात्रा वापस प्रह्लाद नगर गुरुद्वारे में समाप्त हुई। नगर कीर्तन का आयोजन शास्त्री नगर गुरुद्वारे से भी किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.