मेरठ नहीं आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आनलाइन करेंगी प्रतिभाग, यह है पूरी व्यवस्था
Governor Anandiben Patels three day Meerut visit प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मेरठ में तीन दिवसीय दौरा रद्द हो गया है। सीसीएसयू में आने का कार्यक्रम रद्द। सीसीएसयू में राज्यपाल के आगमन को लेकर हेलीपेड भी तैयार किया गया था।
मेरठ, जेएनएन। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मेरठ में तीन दिवसीय दौरा रद्द हो गया है। अब वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में नहीं आएंगी। आनलाइन माध्यम से वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। उनका दौरा रद्द होने से विश्वविद्यालय की पूरी तैयारी बेकार हो गई है।
पहले थी यह व्यवस्था
राज्यपाल का पहले तीन दिन विवि परिसर में ही रुकने का कार्यक्रम था। इसके लिए उनके लिए पूरे परिसर को चमकाया गया। परिसर में हेलीपेड का भी निर्माण कराया गया। छह अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक उनका मेरठ में कार्यक्रम था। उससे एक दिन पहले मंगलवार को ही उनका दौरा रद्द कर दिया गया। आज आनलाइन होगा कार्यक्रम बुधवार छह अक्टूबर को चौ. चरण सिंह विवि परिसर में राज्यपाल का पूरा कार्यक्रम आनलाइन होगा। इसमें सुबह 10.45 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को किट दिया जाएगा। इसमें विवि की ओर से गोद भराई का कार्यक्रम होगा। 11 बजकर 20 मिनट पर राज्यपाल आनलाइन माध्यम से ही कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। राज्यपाल आनलाइन ही विवि के भवन का लोकार्पण भी करेंगी।