Move to Jagran APP

छात्राओं ने लैंगिक समानता पर बनाई 10 मीटर लंबी पेंटिंग

मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में शहीद मंगल पाडे पीजी कालेज में शुक्रवार को लैंगिक समानता पर संदेश देती 10 मीटर लंबी पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया। जिसे महाविद्यालय के सभी संकायों की 50 से अधिक छात्राओं ने मिलकर तैयार किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM (IST)
छात्राओं ने लैंगिक समानता पर बनाई 10 मीटर लंबी पेंटिंग
छात्राओं ने लैंगिक समानता पर बनाई 10 मीटर लंबी पेंटिंग

मेरठ, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में शहीद मंगल पाडे पीजी कालेज में शुक्रवार को लैंगिक समानता पर संदेश देती 10 मीटर लंबी पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया। जिसे महाविद्यालय के सभी संकायों की 50 से अधिक छात्राओं ने मिलकर तैयार किया। इस मिशन में विज्ञान वर्ग, कला वर्ग, वाणिज्य और बीएड विभाग की छात्राओं ने भाग लिया और इतनी लंबी पेंटिंग तैयार की। छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से बताया की भारत में लैंगिक समानता को फैलाने में शिक्षा, समाज और संस्कृति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्तमान में यौन शिक्षा जागरूकता अभियान, कन्या भ्रूण हत्या का पूर्ण उन्मूलन, दहेज और जल्दी विवाह के विषाक्त प्रभाव सभी के विषय में जागरूकता की जरूरत है। ऐसे में लैंगिक समानता के लिए भी सामाज का जागरूक होना जरूरी है। प्राचार्य डा. अंजू सिंह ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में महिला पुरुष बराबर हैं, समाज के विकास में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान डा. लता कुमार, डा. अनुजा गर्ग और डा. ममता सागर भी उपस्थित रही।

prime article banner

छात्राओं ने ली प्राथमिक उपचार की जानकारी : कनोहर लाल पीजी कालेज में शुक्रवार को चिकित्सा समिति की ओर से प्राथमिक चिकित्सा पेटिका और प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डा. सुषमा प्रकाश ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा और उपचार के बारे में बताया। साथ ही प्राथमिक पेटिका में रखी जाने वाली आवश्यक सामग्री की भी जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य डा. किरण प्रदीप, प्रीति सिंह और डा. पूनम सिंह आदि भी उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.