Move to Jagran APP

Health Benefits Of Giloy: सेहत का खजाना है गिलोय, इम्यूनिटी बढ़ाने समेत पाचन तंत्र व इन समस्याओं से दिलाती निजात

Health Benefits Of Giloy गिलोय डायबिटीज नियंत्रित करने के सात ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। इसे गिलोय अमृता गुडुची जैसे नाम से भी लोग जानते हैं। आपने सुना होगा कि डेंगू होता है तो गिलोय का रस पीने की सलाह दी जाती है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 02:28 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 02:28 PM (IST)
Health Benefits Of Giloy: सेहत का खजाना है गिलोय, इम्यूनिटी बढ़ाने समेत पाचन तंत्र व इन समस्याओं से दिलाती निजात
गिलोय के चमत्‍कारी फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान।

मेरठ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण काल में आयुर्वेदिक औषधि गिलोय का सेवन कई बीमारियों से मुकाबला करने के लिए तैयार करता है। संक्रमण की इस दूसरी लहर में इसका सेवन बेहद जरूरी है। गिलोय डायबिटीज नियंत्रित करने के सात ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। इसे गिलोय, अमृता, गुडुची जैसे नाम से भी लोग जानते हैं। आपने सुना होगा कि डेंगू होता है तो गिलोय का रस पीने की सलाह दी जाती है। वहीं कोविड-19 से बचाव के लिए भी आयुर्वेदाचार्य इसका सेवन करने की वकालत कर रहे हैं।

loksabha election banner

इसकी वजह है गिलोय में मौजूद खास प्रकार के तत्व। जो बुखार, संक्रमण से लडऩे के साथ-साथ ब्लड प्लेटलेट्स व रोग प्रतिरोधी क्षमता को दुरुस्त रखते हैं। पतंजलि आरोग्य केंद्र के बब्लू कुमार बताते हैं कि गिलोय में एंटीआक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा गिलोय में गिलोइन नाम का ग्लूकोसाइड, पामेरिन, टीनोस्पोरिन, टीनोस्पोरिक एसिड मौजूद होता है। साथ ही इसमें आयरन, फास्फोरस, कापर, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। उन्होंने गिलोय के मुख्य पांच लाभ बताते कहा कि अक्सर बारिश व मौसम बदलाव के चलते बुखार होता है।

गिलोय के सेवन से उसमें राहत होती है क्योंिक यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है। बैक्टीरिया से लड़कर शरीर स्वस्थ करता है। दूसरा रक्त को शुद्ध करता है। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में एंटीआक्सीडेंट होते हैं। तीसरा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। चौथा एनीमिया से बचाता है। पांचवा त्वचा में निखार लाता है। उन्होंने बताया अगर प्राकृतिक रूप से हमे गिलोय प्राप्त हो तो इसके पत्ते के बचाव इसकी बेल का सेवन करना अत्यंत लाभकारी है। दिन में 20 ग्राम से अधिक सेवन से परहेज करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.