हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और जलाने की घटना पर गौ रक्षा सेवा समिति का प्रदर्शन Meerut News
गौ रक्षा सेवा समिति ने 28 नवंबर की रात को हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाने की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
मेरठ, जेएनएन। गौ रक्षा सेवा समिति ने 28 नवंबर की रात को हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाने की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। घटना के विरोध में कलक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए अपराधियों को पकड़ने की मांग की। उनका कहना था कि दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके चलते लोगों ने अपनी बेटियों को स्कूल, कॉलेज ट्यूशन व अन्य शैक्षिक संस्थानों अथवा जॉब पर भेजने से डर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले केस
उन्होंने मांग की कि डॉक्टर की हत्या के आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनका मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर सजा दिलाई जाए। ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान के नेतृत्व में डीएम के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में संजना ठाकुर, हरेंद्र भारद्वाज, संजय ठाकुर, साक्षी चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, रवि वर्मा, शालू शर्मा, नाजिया खान, अभिषेक कौशिक, आकांक्षा, आकाश पांडे, शौकीन सैफी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।