Move to Jagran APP

कूड़ा गाड़ी नहीं आती.. निगम अधिकारी बोले- अब नियमित आएगी

दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 42 स्थित दशमेश नगर में विशेष सफाई कराई गई। इस दौरान लोगों ने कूड़ा गाड़ी न आने की प्रमुख समस्या बताई। मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:14 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 06:14 AM (IST)
कूड़ा गाड़ी नहीं आती.. निगम अधिकारी बोले- अब नियमित आएगी
कूड़ा गाड़ी नहीं आती.. निगम अधिकारी बोले- अब नियमित आएगी

मेरठ, जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 42 स्थित दशमेश नगर में विशेष सफाई कराई गई। इस दौरान लोगों ने कूड़ा गाड़ी न आने की प्रमुख समस्या बताई। मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह आठ बजे सफाई नायक सतीश कुमार के नेतृत्व में सफाई अमला दशमेश नगर शिव मंदिर के पास पहुंचा। यहां से सफाई शुरू हुई। पूरे दशमेश नगर में सड़क पर झाड़ू लगी। कई महीने बाद यहां कूड़ा गाड़ी पहुंची। कूड़ा गाड़ी में बजते गाने को सुनकर लोग डस्टबिन में कूड़ा लेकर घर से बाहर आए। सुबह 10 बजे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह अभियान में पहुंचे। लोगों ने उनसे समस्याएं बताईं। कहा कि पूरे दशमेश नगर में सभी की एक ही मुख्य समस्या है। नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी कभी नहीं आती। आज करीब आठ महीने के बाद आई है। यह सुनकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई नायक से पूछताछ की। दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी को निर्देशित किया कि यह शिकायत दोबारा न सुनने को मिले। सफाई नायक को चेतावनी दी कि दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से कहा कि निजी कंपनी के हाथों में कूड़ा कलेक्शन सौंपा जा रहा है। एक माह बाद कूड़ा कलेक्शन की समस्या का निदान हो जाएगा। कूड़ा उठाने के बदले यूजर चार्ज देना होगा। लोगों ने कहा कि यूजर चार्ज दे देंगे लेकिन कूड़ा गाड़ी नियमित आनी चाहिए।

ये समस्याएं भी आईं सामने

- सफाई नियमित नहीं होने से नालियां चोक हैं।

- बारिश में जल निकासी ठप होने से सड़क पर पानी भरता है।

- पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं है। अक्सर गंदा पानी आता है।

- सफाई कर्मचारी सफाई करने नियमित नहीं आते हैं। परेशानी की कहानी लोगों की जुबानी

- सबसे बड़ी समस्या है कि कूड़ा कहां डालें। घर में डस्टबिन में रखते हैं। कूड़ा गाड़ी आती नहीं। ऐसे में कूड़ा प्राइवेट हाथ ठेले वालों को बुलाकर देना पड़ता है। नगर निगम अपनी व्यवस्था सुधारे।

नीरज पुरी।

----

दशमेश नगर में पेयजल आपूर्ति भी सुचारू नहीं है। कभी-कभी दूषित पानी नलों से आता है। पानी की टंकी की सफाई नगर निगम को करवानी चाहिए।

श्रेय गोयल।

---

सफाई व्यवस्था बेकार है। शिव मंदिर के आसपास गंदगी पड़ी रहती है। निगम के सफाईकर्मी सप्ताह में एक या दो बार ही आते हैं। कूड़ा गाड़ी तो आती ही नहीं है।

रेखा गर्ग

दशमेश नगर में कूड़ा गाड़ी नियमित भेजी जाएगी। डिपो प्रभारी को निर्देशित किया है। स्थानीय लोगों से कहा है कि कूड़ा गाड़ी न आने पर सूचित करेंगे। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

डा. गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.