अबीर गुलाल उड़ाते हुए निकाली गणपति की विसर्जन यात्रा
गणपति का पूजन शहर में पंडालों और घरों में आस्था और उत्साह से हो रहा है। सदर पत्ता मोहल्ले में स्थापित गणपति की मूर्ति की विसर्जन यात्रा भक्तों ने धूमधाम से निकाली। अबीर गुलाल उड़ाते भक्तों की टोली जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुई। भक्तों ने गणपति के फिर से पधारने की कामना की।
मेरठ, जेएनएन। गणपति का पूजन शहर में पंडालों और घरों में आस्था और उत्साह से हो रहा है। सदर पत्ता मोहल्ले में स्थापित गणपति की मूर्ति की विसर्जन यात्रा भक्तों ने धूमधाम से निकाली। अबीर गुलाल उड़ाते भक्तों की टोली जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुई। भक्तों ने गणपति के फिर से पधारने की कामना की। बिरजू यादव, प्रदीप, शिवा आदि मौजूद रहे।
जत्तीवाड़ा और बाबा खाकी में स्थापित मूर्ति के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। नवयुवक मित्र मंडल द्वारा आठवें गणपति महोत्सव का आयोजन बाबा खाकी मंदिर में किया जा रहा है। बुधवार को गणपति का विशेष पूजन हुआ। अंकुर गुप्ता, सचिन गुप्ता, मोहित शर्मा, अंकुर गोयल आदि ने पूजन किया। 18 को रात आठ बजे भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा। 19 सितंबर को 51 किलो लड्डू का भोग लगेगा और मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। जत्तीवाड़ा में तीसरा गणपति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
भागवत कथा के समापन पर हवन-पूजन व भंडारा : पनवाड़ी गांव के शिव मंदिर में एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को हवन व भंडारे के साथ समापन कर दिया गया। शुक्रताल से आए कथा वाचक पंडित पुष्कर ने कथा का वर्णन किया। बुधवार को समापन पर सर्वप्रथम हवन पूजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाद में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी व धर्मलाभ उठाया। इस मौके पर नीरज चौधरी, पुरुषोत्तम उपाध्याय, डा. राजीव भारद्वाज, अजय भराला, हरेंद्र पनवाड़ी, ब्रजमोहन आदि मौजूद रहे।