Move to Jagran APP

गणपति बप्‍पा मोरया : गणपति बप्पा अगले बरस फिर से आना.. Meerut News

शहर में भावपूर्ण तरीके से गणपति की विदायी के समय भक्तों की आंखों में बरबस आंसू छलक आए। भव्य डोले में गणपति को विराजमान करा विसर्जन यात्रा निकाली गई।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 11:44 AM (IST)
गणपति बप्‍पा मोरया : गणपति बप्पा अगले बरस फिर से आना.. Meerut News
गणपति बप्‍पा मोरया : गणपति बप्पा अगले बरस फिर से आना.. Meerut News

मेरठ, जेएनएन। जयकारों की गूंज के बीच रविवार को देवों के देव गणपति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा अगले बरस फिर से आना की कामना करते हुए लोग यात्राओं में शामिल हुए। गणपति की विदायी के समय भक्तों की आंखों में बरबस आंसू छलक आए।

loksabha election banner

भव्य डोले में गणपति को विराजमान
शहर सर्राफा चौक में पिछले 15 सालों से गणपति पूजन का आयोजन हो रहा है। महारष्ट्र के आभूषण कारीगर हर वर्ष धूमधाम से गणपति का पूजन करते हैं। रविवार को भव्य डोले में गणपति को विराजमान करा विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों की धुन के साथ महिला और पुरुष भक्त झूमते हुए यात्रा में शामिल हुए। कागजी बाजार, वैली बाजार, कबाड़ी बाजार, शारदा रोड होते हुए पुरानी दिल्ली चुंगी पहुंची। जहां से मूर्ति को विसर्जन के लिए मुरादनगर ले जाया गया। महाराष्ट्र मित्र मंडल के राजू हल्दे, सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा, महादेव चव्हाण, तुकाराम पन्हाले, विजय जाघव, मनोज खंदारे आदि मौजूद रहे।

पांच वर्ष से हो रही स्‍थापना
खंदक बाजार स्थित शिव मंदिर में पिछले पांच वर्ष से गणपति की स्थापना की जा रही है। यहां पर पांच साल से लेकर 15 साल के बच्चे ही पूजन और पंडाल आदि की व्यवस्था संभालते हैं। अभि शर्मा, तान्या कश्यप, दीपाली, छाया कश्यप आदि बच्चों ने नियमित रूप से गणपति के पंडाल की जिम्मेदारी संभाली। रविवार को मोहल्ले के निवासी और बच्चों की टोली ने विसर्जन यात्रा निकाली। पंडित नीरज शर्मा, विजय आनंद शर्मा, विवेक शर्मा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

नृत्‍य में महाराष्‍ट्र की झलक
सदर बाजार से निकली शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भक्तों के नृत्य में महारष्ट्र की गणपति पूजा की झलक नजर आई। गणपति बप्पा अगले बरस फिर से आना के जयकारे लगाते हुए यात्रा निकली। कंकरखेड़ा शाक्यपुरी अग्रवाल भवन से भी पूजा अर्चना के बाद गणपति की विसर्जन यात्र निकली। मुख्य अतिथि मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के शिवाजी सिंह राठौर, आरती मलिक, राजेश पांडे, रोहित पंवार, अनिता मेहता आदि मौजूद रहे। पाम ग्रीन सुपरटेक सोसायटी में पंडित कौशल वस्त और श्री कांत शास्त्री द्वारा गणपति की आरती की गई। भंडारे का आयोजन किया गया। तरुण गर्ग, टीआर अरोड़ा, राजीव गोयल, यश गोयल, मुकेश मित्तल, तिलक राज सूरी आदि मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना और अबीर गुलाल की होली
अब्दुल्लापुर के अहमदपुरा स्थित शिव मंदिर में रविवार को गणपति की प्रतिमा धूमधाम से स्थापित की गई। इससे पहले श्रृद्धालुओं ने अबीर-गुलाल से होली खेली। शाम को मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। शाम को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा वीनस शर्मा व पार्षद अंशुल गुप्ता रहे। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंत्रोच्चारण व आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद के रूप में मोदक का वितरण हुआ। मुख्य रूप से अंकित बंसल, रोहित कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा, अमित नामदेव, मयंक गोयल, जयदीप गोयल व हजारी शामिल रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.