पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे मेरठ, कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत Meerut News
यूपीए सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे जितिन प्रसाद रविवार को मेरठ पहुंचे। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
मेरठ, जेएनएन। यूपीए सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे जितिन प्रसाद रविवार को मेरठ पहुंचे। दैनिक जागरण चौराहे पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री का काफिला इसके बाद कमालपुर गांव की ओर रवाना हो गया। कमालपुर गांव में वह कांग्रेस नेता महेश शर्मा के निधन पर परिजनों के बीच शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। यहां से वह जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्यागी के आवास पर पर जाएंगे।
पत्रकारों से होंगे रू-ब-रू
यहां से मुलाकात करने के बाद करने के बाद मुलाकात करने के बाद करने के बाद वह बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्य रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कांत शर्मा के ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वह यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जागरण चौराहे पर स्वागत में जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, युवा जिला अध्यक्ष युगांश राणा, रामकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।