Move to Jagran APP

मेरठ में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता-पुत्र को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर Meerut News

मेरठ के गांव सुरानी में वर्तमान प्रधान ने अपने भतीजे और भाई के साथ मिलकर पूर्व प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया। जिसमें पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को गोली लगी है ।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 11:45 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 11:52 AM (IST)
मेरठ में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता-पुत्र को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर Meerut News
सरधना में घर में घुसकर पूर्व प्रधान को मारी गोली।

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के गांव सुरानी में वर्तमान प्रधान ने अपने भतीजे और भाई के साथ मिलकर पूर्व प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया। जिसमें पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को गोली लगी है। गोलीबारी से गांव में दहशत फैल गई। पूर्व प्रधान के परिवार को लाठी-डंडों से पीटा गया। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

loksabha election banner

यह है मामला 

सरधना के सुरानी गांव के पूर्व प्रधान अशोक की बहन पूनम ने बताया कि वर्तमान प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू पुत्र सुरेश पाल अपने मकान के पास अवैध नाली का निर्माण कर रहा है। जबकि वहां पर पहले से एक नाली मौजूद है। अवैध नाली का विरोध पूर्व प्रधान अशोक और उनका परिवार कर रहा था। इस बात को लेकर काफी दिनों से दोनों पक्षों में खींचतान चल रही थी। शुक्रवार शाम को भी प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू और पूर्व प्रधान अशोक के बीच कहासुनी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जहां कुछ ग्रामीण और पुलिस ने मामले को सुलझाया। पूनम ने बताया कि शनिवार सुबह गांव प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू अपने भतीजे दीपांशु और भाई कृष्णपाल के साथ उनके घर में घुस गया। चारपाई पर बैठ कर चाय-नाश्ता कर रहे पूर्व प्रधान अशोक और उनके बेटे संदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें प्रधान को एक और संदीप को गोली लगी है। वही मकान की दीवार में भी गोली धंसी है। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर की ओर भागे तो हमलावरों ने उनको लाठी-डंडों से पीटा। दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हमलावर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर दौड़ी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को हाईवे के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वर्तमान प्रधान का अपराधिक रिकॉर्ड, घर में है कई लाइसेंस हथियार

बताया जाता है कि सुरानी गांव का प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू का अपराधिक रिकॉर्ड है। पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले की धारा-307 में अभी मुकदमा दर्ज है। वही प्रधान के घर में कई लाइसेंसी हथियार भी है, जिनका प्रयोग प्रधान ग्रामीणों को धमकाने और डराने के लिए करता है।

पुलिस को बता दिया था हमले का अंदेशा

घायल पूर्व प्रधान अशोक की बहन पूनम ने बताया कि शुक्रवार शाम जब प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू ने उनके भाई पूर्व प्रधान अशोक को धमकी दी थी, तब भी पुलिस को हमला होने का अंदेशा जताया गया था। मगर पुलिस ने "कोई बात नहीं होगी" यह कहकर मामला शांत कर दिया। जिसका नतीजा यह रहा कि हमलावर प्रधान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गोली कांड को अंजाम दिया।

इनका कहना है...

दोनों पक्षों में नाली को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें प्रधान ने पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को गोली मारी है। दोनों का उपचार हो रहा है। पुलिस टीम लगा दी गई है। सभी हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

- बृजेश सिंह चौहान, इंस्पेक्टर-सरधना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.