Move to Jagran APP

मेरठ पहुंचे पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर गरजे

गुरुवार देर शाम मेरठ पहुंचे पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना भाजपा सरकार पर खूब गरजे। कहा कि किसान मजदूर संकट में है। भाजपा सरकार किसान और मजदूरों ने बनाई थी। अगर उनके भरोसे को सरकार तोड़ेगी तो फिर सोचना पड़ेगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 06:35 AM (IST)
मेरठ पहुंचे पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर गरजे
पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना की फाइल फोटो।

मेरठ, जेएनएन। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने भाजपा पर बरसते हुए, निशाना साधा। पूर्व सांसद ने भाजपा पर गरजते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्‍या का समाधान करने के बजाए मनमानी कर रही है। किसान न्‍याय की गुहार लगा रहें हैं, पर सरकार सुनने को राजी नहीं है। गुरूवार को मेरठ पहुंचकर शिक्षक नेता को श्रद्धाजंलि दी।

loksabha election banner

किसान मजदूर संकट में 

गुरुवार देर शाम मेरठ पहुंचे पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना भाजपा सरकार पर खूब गरजे। कहा कि किसान मजदूर संकट में है। भाजपा सरकार किसान और मजदूरों ने बनाई थी। अगर उनके भरोसे को सरकार तोड़ेगी तो फिर सोचना पड़ेगा। मेरठ के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि किसान शांति पूर्वक न्याय मांग रहे हैं। 26 जनवरी तक न्याय मिलेगा। इस उम्मीद पर कायम हैं। किसान की लड़ाई के लिए पद और राजनैतिक पार्टियां त्याग दी हैं। अब किसान के हक के लिए उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में शुक्रवार को मुजफ्फनगर के खतौली में बैठक है। जिसमें शामिल होंगे। 

शिक्षक नेता को दी श्रद्धाजंलि

गुरुवार को पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना दिवंगत शिक्षक नेता व पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा को श्रद्धाजंलि देने उनके आवास पहुंचे। परिजनों से मिले। दिवंगत शिक्षक नेता को शिक्षकों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने 1999 में उनकी बहुत मदद की थी। उनसे राजनीतिक प्रेरणा और आशीर्वाद दोनों मिला था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.