Ganga Dussehara: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुलंदशहर में किया गंगा स्नान, आने की नहीं थी कोई सूचना
बुलंदशहर में गंगा दशहरा पर्व के दौरान बिना किसी सूचना के पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची और स्नान किया। इस दौरान वहां किसी के मिलने से पूर्णत रोक थी।
बुलंदशहर, जेएनएन। बिना किसी सूचना के पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गंगा स्नान किया। साथ ही गंगा दशहरा पर जेपी गंगा घाट पर स्नान करने के बाद लगभग एक घंटा पूजा-अर्चना की। आगमन के दौरान उन्होंने सभी से दूरी बनाए रखी। मीडियाकर्मी से मिलने और फोटो खींचने पर रोक रही।
गोपनीय थी सूचना
उमा भारती के आने की सूचना पूरी तरह से गोपनीय रखी गई थी। इसीलिए मीडिया व अन्य लोगों के मिलने व बात करने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई थी। सुबह करीब आठ बजे एलडीएवी इंटर कॉलेज के अतिथि गृह गंगा सदन में पहुंचीं। कुछ देर बाद ही उनकी गाड़ी जेपी घाट पहुंच गई। वहां गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की। पूरे दौरे को गोपनीय रखा गया। जेपी घाट पर अधिकारियों के अलावा किसी को नहीं जाने दिया गया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने दोबारा गंगा सदन में आकर विश्राम किया।
शारीरिक दूरी का रखा ख्याल
गंगा स्नान के दौरान उमा भारती ने सुरक्षा और साथ रहे लोगों से दूरी बनाकर रखी हुईं थी। साथ ही कोरोना से बचाव के हर एहतियात को बरता गया। इसी क्रम में मीडिया और अन्य के मिलने और बात करने पर रोक लगाया गया था। इस दौरान विधायक संजय शर्मा मौजूद रहे।