Move to Jagran APP

मेरठ में श्रीराम मंदिर निर्माण को निकली पदयात्रा, आसमान से हुई पुष्‍प वर्षा Meerut News

RSS एवं विहिप के संयुक्त तत्वाधान में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत बुधवार को मेरठ में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा निकले के दौरान लोग छतों पर चढ़कर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्‍पवर्षा कर रहे थे। साथ रामनाम के जयकारे भी जोर-शोर से लगा रहे थे।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 02:22 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 02:22 PM (IST)
मेरठ में श्रीराम मंदिर निर्माण को निकली पदयात्रा, आसमान से हुई पुष्‍प वर्षा Meerut News
मेरठ में पदयात्रा के दौरान आसमान से हुई पुष्‍प वर्षा ।

मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं विहिप के संयुक्त तत्वाधान में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत बुधवार को मेरठ में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के माध्यम से मंदिर निर्माण में जन सहयोग का आह्वान किया गया। कार्यकर्ता अपने हाथों में भगवा झंडे लिए हुए, जोरों से श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। इनके नारों से पूरा नगर गूंज गया। वहीं ऐसा नजारा देख लोग अपने छतों और घरों के बाहर एकत्र होने लगे। लोगों ने भी भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए जन-जन ने सहयोग किया।

loksabha election banner

पदाधिकारी मवाना में पक्का तालाब के सामने आर्शीवाद वैंकट हाल में एकत्र हुए। यहां से लगभग 11 बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विहिप कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान पदयात्रा आरंभ की। शुभारंभ विधायक दिनेश खटीक ने किया। स्वयं सेवक एवं पदाधिकारी 15 जनवरी से श्रीराम के काज में हम आ रहे आपके द्वार व श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। वैंकट हाल से आरंभ हुई पदयात्रा मुख्य मार्ग एवं बाजारों से से होकर गुजरे।

पुष्‍पवर्षा से हुआ स्‍वागत

पदयात्रा निकले के दौरान लोग छतों पर चढ़कर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्‍पवर्षा कर रहे थे। साथ रामनाम के जयकारे भी जोर-शोर से लगा रहे थे। यात्रा में विधायक दिनेश खटीक, विहिप जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, आशू त्यागी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पदाधिकारी जय प्रकाश गुप्ता, अंशुल गुप्ता, भूपेंद्र त्यागी, भोला चौधरी, अमल खटीक, नितिन खटीक, निपुण चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, पूनम रस्तोगी, विवेक रस्तोगी आदि थे।

भगवा पोशाक में थे लोग

बुलंदशहर के गुलावठी में राम मंदिर निर्माण को निधि समर्पण अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान बड़े से लेकर बुर्जुग तक स्‍कूटी और बाइक के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा में एक अद्दभूत नजारा देखने को मिला। लोग भगवे के पोशाक में थे। किसी ने भगवे की पकड़ी बांध रखी तो कोई भगवा झंड़ा लेकर नजर आया। वहीं कई लोग अपना पूरा पोशाक भगवा कर रखा था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.