Corona Update: बागपत जिला जेल में पांच और बंदी कोरोना संक्रमित, मेरठ और आसपास 649 नए पॉजिटिव
कोरोना का आतंक मेरठ और आसपास के जिलों में बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को बागपत में जिला जेल में पांच और बंदियों के कोरोना संक्रमण मिलने से प्रशासन में हड़कंप है।
मेरठ, जेएनएन। Corona Update मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को पूरे क्षेत्र में 649 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच शुक्रवार को बागपत में जिला जेल में पांच और बंदी निकले कोरोना पॉजिटिव। स्टाफ में मचा हड़कंप। बंदी कराए अस्पताल भर्ती। जेल को कराया गया सेनेटाइज। गुरुवार को मेरठ और आसपास के जिलों में छह लोगों की मौत हो गई। 649 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि कोरोना से जिले में चार लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 147 हो गई। 196 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या 5529 हो गई है। सहारनपुर में भी दो कोरोना पीडि़त की मौत होने से मृतक संख्या 71 हो गई। 149 नए केस मिलने से संख्या 5409 हो गई।
मुजफ्फरनगर में 123 नए केस मिलने से संख्या 3038 हो गई। बुलंदशहर में 67 नए केस मिलने से संख्या 2762 हो गई। बिजनौर में 54 नए केस मिलने से संख्या 2261 हो गई। शामली में 35 नए केस मिलने से संख्या 1575 हो गई। बागपत में 25 नए केस मिलने से संख्या 1024 पहुंच गई है।