Move to Jagran APP

Shramik Special Train: 1320 प्रवासी कामगारों को लेकर सहारनपुर से रवाना हुई पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन Saharanpur News

बिहार के 1320 प्रवासी कामगारों को लेकर सहारनपुर से बेतिया जाने वाली पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को दोपहर एक बजे रेलवे स्टेशन से रवाना की गई।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 03:00 PM (IST)
Shramik Special Train: 1320 प्रवासी कामगारों को लेकर सहारनपुर से रवाना हुई पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन Saharanpur News
Shramik Special Train: 1320 प्रवासी कामगारों को लेकर सहारनपुर से रवाना हुई पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन Saharanpur News

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर में शुक्रवार का दिन प्रवासी कामगारों के लिए सुखद रहा। लंबे समय से अपने-अपने गतंव्‍य के लिए जाने को इच्‍छुक इन कामगारों के लिए आखिरकार इंतजार की घडि़यां खत्‍म हुई और बिहार के 1320 प्रवासी कामगारों को लेकर सहारनपुर से बेतिया जाने वाली पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को दोपहर एक बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रवाना की गई। 

loksabha election banner

एक दिन पहले पुख्‍ता तैयारी

सभी के पास टिकट है जिसका किराया 560 है। यह किराया सरकार वहन करेगी। इस ट्रेन में सफर कर रहे कामगारों के चेहरे की रौनक अलग ही नजर आ रही थी। रेलवे प्रशासन के साथ स्‍थानीय प्रशासन ने भी इस के लिए एक दिन पहले पुख्‍ता तैयारी कर रखी थी। स्‍टेशन को पहले से ही सैनिटाइज कर दिया गया था। शुक्रवार की सुबह कामगारों के स्टेशन पहुंचने शारीरिक दूरी का भी पूरा पूरा ध्‍यान रखा गया। कामगारों के सकुशल रवाना होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

हरियाणा रोडवेज की सौ बसें लगाईं

इसके पूर्व सरसावा में लॉकडाउन के बाद हरियाणा से आने वाले कामगारों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को हरियाणा रोडवेज की सौ बसों में भरकर कामगारों को राधा स्वामी सत्संग ब्यास पिलखनी में लाया जा चुका है। यहां से 1200 कामगारों को डेढ़ सौ बसों के माध्यम से इनके गृह जनपदों के लिए रवाना किया जा रहा है। अपने घरों को रवाना होने वाले प्रवासी कामगारों को रास्ते के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरे की ओर से खाने के दो पैकेट भी दिये जा रहे हैं।

प्रवासी कामगारों को हरियाणा से लाए जाने और यहां से इन्हें भेजने की व्यवस्था के लिए सुबह से डीएम-एसएसपी अपने सभी अधिकारियों के साथ डेरे में ही डेरा डाले हुए हैं। गुरुवार को सुबह से ही हरियाणा रोडवेज की बसों का राधा स्वामी सत्संग भवन में आना शुरू हो गया था। डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार पी, सीडीओ प्रणय सिंह, एडीएमई एसबी सिंह व एडीएमएफ विनोद कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कामगारों के आने जाने की व्यवस्था जिला वाइज काउंटर बनाकर करा रहे हैं।

यमुना के रास्ते कामगारों का आना जारी

हरियाणा से आ रही सभी बसों को शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर एंट्री के बाद ही निकलने दिया जा रहा है। ये वह बसें हैं जिन्हें हरियाणा प्रशासन द्वारा भेजा गया है और इनके स्पेशल पास जारी किये गए हैं। यमुना के रास्ते कामगारों का आना जारी सड़क या यमुना नदी के रास्ते आने वाले कामगारों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। यदि ये कामगार पुलिस को कहीं भी मिल जाए तो वह उन्हें धमका कर वापस भेजने का काम कर रही है। पुलिस के भय से कामगार जंगल के रास्तों से गुजरने लगे हैं।

हरियाणा बार्डर पर भी यूपी मे प्रवेश करने के लिए कामगारों का जमावड़ा लग रहा है। परंतु यूपी पुलिस ने पैदल आने वालों को सीमा मे प्रवेश नही करने दिया। गुरुवार को सुबह से ही शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर पुलिस ने बैरियर लगाकर हरियाणा से आने वाले प्रत्येक वाहन की संघन जांच की। हरियाणा से पैदल आ रहे ऐसे कामगारों में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी है और ये सरकार के साथ-साथ पुलिस को भी कोस रहे हैं। जंगल के रास्ते आने वाले ऐसे प्रवासियों के लिए भी राधा स्वामी सत्संग ब्यास मसीहा बना है, यहां उनके ठहरने खाने की सब सुविधा की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.