Move to Jagran APP

अंसल टाउन में पार्टी कर दोस्त को छोडऩे जा रहा था नितिन, अचानक कर दी दरोगा पर फायरिंग, हुआ फरार Meerut News

कप्तान ने पुलिस को लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट देने के आदेश दिए है। दोनों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में दारोगा की तरफ से तहरीर दी गई है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 01:23 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 04:30 AM (IST)
अंसल टाउन में पार्टी कर दोस्त को छोडऩे जा रहा था नितिन, अचानक कर दी दरोगा पर फायरिंग, हुआ फरार Meerut News
अंसल टाउन में पार्टी कर दोस्त को छोडऩे जा रहा था नितिन, अचानक कर दी दरोगा पर फायरिंग, हुआ फरार Meerut News

मेरठ, जेएनएन। नितिन और प्रतीक दोनों दोस्त हैं। दोनों ने अंसल टाउन में नितिन के फ्लैट पर शराब पार्टी आयोजित की। उसके बाद क्रेटा में सवार होकर नितिन अपने दोस्त प्रतीक को उसके घर बेगमबाग में छोडऩे जा रहा था। तभी अचानक ही दारोगा पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने नितिन की तलाश में अंसल टाउन पर छापा मारा, जहां से शराब की खाली बोलत और अन्य सामान मिला है।

loksabha election banner

पिस्टल का लाइसेंस होगा निरस्त

दारोगा पर फायरिंग करने का दुस्साहस करने वाले नितिन और प्रतीक के नाम लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। एसएसपी ने पल्लवपुरम पुलिस को मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट देने को कहा गया। साथ ही दोनों को असलाह भी जमा कराया जाएगा।

पीछा करने के बाद भी नहीं पकड़ी गई क्रेटा

दारोगा पर फायरिंग करने के बाद क्रेटा को पकडऩे के लिए वायरलेस सेट से शहर का पुलिस बल लगा दिया था। तब भी पुलिस क्रेटा नहीं पकड़ पाई। नितिन अपने दोस्त प्रतीक को बेगमबाग में छोड़कर पुलिस के सामने से निकलकर फरार हो गया। नितिन को पकडऩे के लिए पुलिस उसके घर और रिश्तेदारी में छापामारी कर रही थी।

लिसाड़ी गेट में दुल्हन के साथ छेड़छाड़, विरोध में मारपीट

मेरठ : लिसाड़ी गेट के मजीद नगर में शादी के बाद ससुराल से मायके जा रही दुल्हन के साथ सिरफिरे युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। दुल्हन की ननद के विरोध करने पर मारपीट की।

मजीद नगर में शादी के बाद दुल्हन अपने मायके जा रही थी। घर से मुख्य मार्ग पर खड़ी कार तक दुल्हन पैदल आ रही थी। इसी बीच सड़क पर घूम रहे दो युवकों ने दुल्हन के साथ छेड़छाड़ कर दी। दुल्हन की ननद के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। हमलावर भाग गए। पीडि़त पक्ष ने मामले की तहरीर चौकी पर दी। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.