मायावती का फोटो लगाकर यात्रा निकालने पर क्यों हुई एफआइआर
बसपा समर्थकों से चंदे के नाम पर ठगी करने के अारोप में बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज।
By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 05:10 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। बसपा सुप्रीमो मायावती का फोटो लगाकर दिल्ली से रथ यात्र निकालने पर पार्टी से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि इसका मकसद बसपा समर्थकों से चंदे के नाम पर ठगी करना है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त
बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान ने रविवार को थाना ट्रांसपोर्ट नगर में दिल्ली निवासी जयप्रकाश पर मुकदमा दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जयप्रकाश पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एक संगठन बनाया। इस संगठन के जरिए उन्होंने लोगों से चंदा लेकर ठगना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि जयप्रकाश ने रविवार को दिल्ली के रानी झांसी रोड से संकल्प रथ यात्रा निकाली है। इस संगठन का बसपा से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बैनर व पोस्टर आदि में मायावती का फोटो भी इस्तेमाल किया है।
चंदा वसूली का आरोप
रैली मेें प्रयोग कियेे फाेेटो पर ‘नेक्स्ट पीएम बहन जी भी लिखा गया है’ और जयप्रकाश ने स्वयं के परिचय में बसपा का पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नेशनल कोर्डिनेटर लिखा है। आरोप लगाया कि जय प्रकाश इस रथयात्र में मायावती का फोटो लगाकर बसपा के समर्थकों व कार्यकर्ताओं से चंदा वसूली करके ठगी करना चाहते हैं इसलिए उन पर मुकदमा दर्ज कराकर यात्रा रोकने की भी अपील की गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें