50 रुपये के विवाद में फाय¨रग, टेंट कारोबारी को गोली लगी
सदर बाजार में टेबल के किराए के 50 रुपये को लेकर व्यापारी भिड़ गए। आरोप है कि सदर बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने गोली चला दी, जो टेंट कारोबारी को लग गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में जमकर हंगामा काटा। आरोपित व्यापारी नेता को थाने से भगाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि व्यापारी नेता के थाने से जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सदर बाजार निवासी संदीप कुमार का कहना है कि उनका टेंट का कारोबार है।
मेरठ । सदर बाजार में टेबल के किराए के 50 रुपये को लेकर व्यापारी भिड़ गए। आरोप है कि सदर बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने गोली चला दी, जो टेंट कारोबारी को लग गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में जमकर हंगामा काटा। आरोपित व्यापारी नेता को थाने से भगाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि व्यापारी नेता के थाने से जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सदर बाजार निवासी संदीप कुमार का कहना है कि उनका टेंट का कारोबार है। सदर बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ और उनके भतीजे वरुण दुआ ने टेंट का सामान किराए पर लिया था। किराया मांगने पर सुनील दुआ ने पैसे देने से इन्कार करते हुए उनके भतीजे सन्नी गुप्ता से झगड़ा शुरू कर दिया। संदीप का आरोप है कि इसी बीच सुनील दुआ ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी, जो उनके हाथ में जा लगी। घटना के बाद सदर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्ष थाने जा पहुंचे। वहां भी दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। इसी बीच सुनील दुआ थाने से चले गए। संदीप के परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर सुनील दुआ को भगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने संदीप की तहरीर पर सुनील दुआ, वरुण दुआ और चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।
व्यापारियों ने घेरा एसपी सिटी कार्यालय
संदीप व उनके पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर गोली चलाने वाले सुनील दुआ को थाने से भगा दिया। सदर बाजार पुलिस के खिलाफ पीड़ित पक्ष के साथ दर्जनों व्यापारियों ने गुरुवार को एसपी सिटी कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इनका कहना--
सुनील दुआ के थाने से जाने तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी। उनके जाने के बाद तहरीर आई, जिस पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
रणविजय सिंह, एसपी सिटी
मेरे पास 25 वर्षो से शस्त्र लाइसेंस है। झगड़ा मेरे भतीजे के साथ हुआ था। मैं मौके पर पहुंचा तो संदीप पक्ष ने मुझ पर भी हमला बोल दिया। मैंने आत्मरक्षा में हवाई फायर किया था। गोली संदीप के हाथ में कैसे लगी, यह मुझे नहीं पता।
सुनील दुआ, अध्यक्ष, सदर बाजार व्यापार मंडल