Move to Jagran APP

मायके व ससुराल पक्ष में मारपीट व पथराव, पांच घायल

मोहल्ला हीरालाल में रविवार को मायके पक्ष के लोगों ने पुत्री की मौत ससुरालियों क

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 11:15 PM (IST)
मायके व ससुराल पक्ष में मारपीट व पथराव, पांच घायल

मेरठ, जेएनएन। मोहल्ला हीरालाल में रविवार को मायके पक्ष के लोगों ने पुत्री की मौत ससुरालियों की लापरवाही से होने का आरोप लगाया। जिस पर ससुरालियों व मायके वालों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इस दौरान पथराव भी किया गया। जिसमें दोनो पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। दोनों ओर से एक दूसरे पक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

loksabha election banner

जिला सहारनपुर के गांव बालूपुर निवासी नरेश ने अपनी पुत्री कामिनी का विवाह छह साल पहले नगर के मोहल्ला हीरालाल निवासी राहुल पुत्र जसवीर के साथ किया था। थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज उत्पीड़न कर मारपीट करते थे। दो जून को पीड़ित की बेटी कामिनी की मृत्यु होने के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। आरोप है कि ससुरालियों ने कामिनी की मृत्यु ह्रदय गति रूकने से बतायी। जबकि मायके पक्ष का आरोप है कि उसकी मौत ससुराल पक्ष की लापरवाही से हुई है। बताया कि रविवार को मृतका कामिनी की तीजे रस्म में पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को देखते हुए ससुरालियों में कानाफूसी शुरू हो गई। तीजे का कार्य पूरा होने के बाद दोनों पक्ष एवं रिश्तेदारों के सामने शादी समारोह में दिये गये सामान वापसी करने की मांग रख दी। इसी बात को लेकर पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर ससुरालियों ने मायके वालों को घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली -गलौज हुई और लाठी डंडे चले। इस दौरान पथराव भी किया गया। जिसमें मृतका के पति राहुल को गंभीर चोट आयी। जबकि मायके पक्ष से मृतका की बहन सोनिया, मामा फूल सिंह व मामी संतोष को मामूली चोट आयीं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों को सीएचसी भिजवाया। दोनों पक्षों से छह लोग चोटिल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। राहुल पक्ष का कहना है कि कामिनी की दो जून को हार्ट अटैक होने से मौत हुई है। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को दे दी थी। जबकि मृतक पक्ष ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर धर्मेद्र सिंह राठौर का कहना है कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.