Move to Jagran APP

Fight Against Corona: मेरठ में मास्क को लेकर बढ़ेगी पुलिस की सख्ती, अभियान शुरू Meerut News

मेरठ में कोरोना को लेकर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोग बिना मास्क के ही घरों से निकल रहे हैं। लोगों को सुरक्षित रखने को ही पुलिस ने अभियान शुरू किया है। चार दिन में दो हजार तीन सौ लोगों के चालान किए जा चुके हैं।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 10:30 AM (IST)
Fight Against Corona: मेरठ में मास्क को लेकर बढ़ेगी पुलिस की सख्ती, अभियान शुरू Meerut News
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्‍क को लेकर सख्‍ती होगी।

मेरठ, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। चार दिन में दो हजार तीन सौ लोगों के चालान किए जा चुके हैं। करीब दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसका असर भी दिखाई देने लगा है। पहले दिन के बाद दूसरे और तीसरे दिन चालान की संख्या बढ़ी थी, वहीं चौथे दिन कम हो गई। इसके चलते ही अब पुलिस थोड़ी और सख्ती करने जा रही है।

loksabha election banner

एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोग बिना मास्क के ही घरों से निकल रहे हैं। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ही पुलिस ने अभियान शुरू किया है। सोमवार से इसे सख्ती से पालन कराया जाएगा। शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो मास्क नहीं पहने वालों का चालान करेंगे। साथ ही इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। पुलिसकर्मी मास्क वितरण भी करेंगे। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.