Move to Jagran APP

शर्मनाक: बुलंदशहर में देवर ने किया दुष्‍कर्म, ससुर करता है छेड़छाड़, पत‍ि पर गलत संबंध बनाने का आरोप

बुलंदशहर की एक विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ पति पर गलत संबंध बनाने और ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति देवर और ससुर सहित आठ के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:53 PM (IST)
शर्मनाक: बुलंदशहर में देवर ने किया दुष्‍कर्म, ससुर करता है छेड़छाड़, पत‍ि पर गलत संबंध बनाने का आरोप
बुलंदशहर ससुर पर छेड़छाड़ और देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़, पति पर गलत संबंध बनाने और ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने पति, देवर समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

loksabha election banner

यह है मामला

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़िता विवाहिता के अनुसार कुछ साल पहले उसका निकाह हापुड़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से हुआ था। निकाह में उसके स्वजन ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, किंतु ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की जाती थी। पति द्वारा कई बार गलत संबंध बनाए गए और विरोध करने पर मारापीटा गया। ससुर द्वारा छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें की गईं।

पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों देवर ने उसे ससुराल में अकेले देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपित पति, देवर, ससुर समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.