Move to Jagran APP

किसान कल्याण मिशन से कृषकों की आय दोगुना करेगी सरकार, मेरठ में ऐसे मिल सकेगा लाभ

मेरठ में भी किसानों की आय दोगुनी के प्रयास की दिशा में बुधवार से केंद्र सरकार ने किसान कल्याण मिशन की शुरूआत की गई। यह तीन चरणों में आयोजित होगा। बुधवार को जिले के छह विकासखंडों में किसान कल्याण मिशन का आयोजन किया गया।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 09:20 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 09:20 AM (IST)
किसान कल्याण मिशन से कृषकों की आय दोगुना करेगी सरकार, मेरठ में ऐसे मिल सकेगा लाभ
मेरठ में सांसद ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं और नीतियां किसान के हित में हैं।

मेरठ,जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी के प्रयास की दिशा में बुधवार से किसान कल्याण मिशन की शुरूआत की गई। यह तीन चरणों में आयोजित होगा। बुधवार को जिले के छह विकासखंडों में किसान कल्याण मिशन का आयोजन किया गया। इस क्रम में मेरठ, रजपुरा, सरधना, खरखौदा, हस्तिनापुर व जानी विकासखंड में किसान कल्याण मिशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कृषि प्रदर्शनी व मेला भी लगाया गया। आयोजन में सभी ब्लाकों में दो हजार से अधिक किसानों ने बडे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विकास खंड रजपुरा में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विकासखंड मेरठ में दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर, विकासखंड सरधना में विधायक संगीत सोम, विकासखंड खरखौदा में विधायक सत्यवीर त्यागी, विकासखंड हस्तिनापुर में विधायक दिनेश खटीक व विकासखंड जानी में ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। कृषि विभाग के अनुसार, विकास खंड रजपुरा में 300, विकासखंड मेरठ में 325, विकास खंड सरधना में 371, विकासखंड खरखौदा में 314, विकासखंड हस्तिनापुर में 385 तथा विकासखंड जानी में 305 किसानों ने प्रतिभाग किया।

loksabha election banner

किसानों की समृद्धि से भारत की समृद्धि : सांसद

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने विकासखंड रजपुरा में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम में कहा कि सरकार की सभी योजनाएं और नीतियां किसान के हित में हैं। उसकी आर्थिक समृद्धि में ही भारत की समृद्धि है। इसके लिए सभी अनुकूल निर्णय लिए जा रहे है और नीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता गांवों से होकर जाता है।

किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक : डीएम

जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि किसान कल्याण मिशन किसानों की आय दुगुनी करने के प्रयासों में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में किसानों को नवीन कृषि तकनीक व उपकरण आदि की जानकारी विज्ञानियों द्वारा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान फसलीचक्र व फसली विवधीकरण को अपनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये उसके तत्काल निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उप कृषि निदेशक ब्रजेश चंद्र द्वारा फार्म मशीनरी बैंक एवं कृषि विभाग की योजनाओं के बारे बताया गया। प्रगतिशील कृषकों से वार्ता कर उनके अनुभव भी साझा किए गए। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। नाबार्ड द्वारा कृषक उत्पादक संगठन विषय पर भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

कृषि मेला के स्टलों पर किसानों ने ली जानकारी

किसान कल्याण मिशन में जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालय अध्यक्षों द्वारा भाग लिया गया तथा विभिन्न संस्थाओं के स्टाल लगाकर कृषकों को कृषि की नवीनतम उन्नत तकनीकी की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी विकास खंडों में कार्यक्रम की सफलता के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी, कृषि विज्ञानी तथा विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया तथा सुनिश्चित किया गया कि कृषि, गन्ना, उद्यान, मत्सय, पशुपालन, डेयरी, ड्रिप एरीगेशन, मशरूम, फल एवं फूल उत्पादन, रेशम, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, विभिन्न समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी तथा उनसे संबंधित समस्याओं को मौके पर ही समाधान करने की व्यवस्था की जाए।

अनुसंधान संस्थान के विज्ञानियों ने किया समाधान

किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम में किसानों को जैविक कृषि के विषय में भी जानकारी दी गई। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के प्रधान वैज्ञानिक डा. एलआर मीणा ने रबी में उगाई जानी वाली मुख्य फसलों गेहूं, सरसों एवं आलू की उत्पादकता में वृद्धि हेतु तकनीकी जानकारी दी। विज्ञानी डा. चन्द्रभानु ने कीट रोग नियंत्रण तथा फसल प्रणाली अपनाने के लाभ के बारे में कृषकों को बताया। उप कृषि निदेशक ब्रजेश चंद्र व जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने किसान कल्याण मिशन में उपस्थित सभी किसानों, लाभार्थियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, लीड बैंक मैनेजर संजय कुमार आदि भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.