किसानों का समर्थन : मेरठ में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को पुलिस ने घर में ही किया नजरबंद
किसानों के आंदोलन का समर्थन करने की घोषणा पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मेरठ ज़ाहिद अंसारी को उनके साथियों के साथ शनिवार को सुबह उनके आवास इमलियान में सिविल लाइन थाना की पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया है।
मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मेरठ ज़ाहिद अंसारी को उनके साथियों के साथ शनिवार को सुबह उनके आवास इमलियान में सिविल लाइन थाना की पुलिस ने कृषि कानून के विरोध में किसानों को समर्थन देने से रोकने के लिए घर में ही रोक लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी सरकार पुलिस बल द्वारा राजनीतिक लोगों को लोकतंत्र मे जनसेवा करने से रोक रही है।
किसान सर्दी के मौसम में सड़क पर खुले आसमान के नीचे इतने दिनों से अपना शांतिपूर्वक लोकतान्त्रिक तरीके से अपनी बात रख रहा है, लेकिन सरकार किसान विरोधी काले कृषि कानून को वापस लेने के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन को किसी भी तरह दबाना चाहती है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के पक्ष में पूरी तरह लामबंद है। जिससे कारण किसानों की जायज माँगो को अनसुना किया जा रहा है।
सरकार द्वारा बिना चर्चा व बहस के किसान विरोधी बिल को पास करने से ही नियत में संदेह प्रतीत होता है। किसान संगठनों से भी राय मशविरा नहीं किया गया जो कि सही नहीं है। इस अवसर पर अखिल कौशिक, अनिल शर्मा, रोबिन नाथ, नफीस सैफ़ी, वसीम अंसारी आदि रहे।