Move to Jagran APP

लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली

जनपद में बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने पहले पूजा कर लौट रही महिलाओं से लूटपाट की इसके बाद खेतों में काम कर रहे पिता-पुत्र को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 05:10 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 05:10 AM (IST)
लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली
लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली

मेरठ, जेएनएन। जनपद में बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने पहले पूजा कर लौट रही महिलाओं से लूटपाट की, इसके बाद खेतों में काम कर रहे पिता-पुत्र को गोली मार दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को दबोच लिया और एक फरार हो गया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल पिता-पुत्र को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

loksabha election banner

परतापुर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ गांवड़ी निवासी मालती देवी पत्नी बिल्लू रविवार सुबह गांव की अन्य महिला के साथ खेत से देवता की पूजा कर लौट रही थीं। पीछे-पीछे बिल्लू भी आ रहे थे। तभी पल्सर सवार तीन बदमाशों ने महिलाओं से कुंडल और चेन लूट ली। बिल्लू ने विरोध किया तो बदमाशों ने कट्टे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर बदमाश काजमाबाद गून की ओर खेतों में घुस गए। वहां किसान महक सिंह अपने बेटे मोनू के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया तो उन्होंने मोनू के पेट में और महक सिंह की कमर में गोली मार दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। जंगल में उन्हें घेर लिया। एक बदमाश अतीक निवासी खैरनगर थाना देहली गेट पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, वहीं ऋतिक निवासी रिठानी को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। इस दौरान विपिन निवासी रिठानी फरार हो गया। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह आइसीयू में भर्ती हैं। बदमाशों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि लूटकर भाग रहे बदमाशों को एक घंटे में दबोच लिया। एक के पैर में गोली लगी है और दूसरा ग्रामीणों की पिटाई से घायल हो गया। फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा। कई थानों की पुलिस पहुंची

महिलाओं से लूट और किसान पिता-पुत्र को गोली मारने के बाद कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। एक घंटे तक खेतों में कांबिग की। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने सामने से गोली भी चला दी थी। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि पिता-पुत्र खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान बाइक से पानी का पाइप फट गया था। इस पर बदमाशों और पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने गोली मार दी थी। आसपास के कई गांवों के किसानों ने बदमाशों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की थी। वहीं, देर रात तक फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश डाल रही थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.