छेड़छाड़ का आरोप लगा रिटायर्ड कर्मचारी को पीटा
देर शाम घर के बाहर टहल रही महिला से पड़ोस में रहने वाले सिचाई विभाग से रिटायर्ड व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। महिला के पति और बेटे ने आरोपित की पिटाई कर दी।
मेरठ, जेएनएन। देर शाम घर के बाहर टहल रही महिला से पड़ोस में रहने वाले सिचाई विभाग से रिटायर्ड व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। महिला के पति और बेटे ने आरोपित की पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस थाने लेकर आ गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
कालोनी निवासी व्यापारी के अनुसार उनकी पत्नी शुक्रवार शाम घर के बाहर टहल रही थी। उसी दौरान आरोपित पत्नी पर कमेंट करने लगा। कालोनीवासियों ने किसी तरह पिता-पुत्र से आरोपित को बचाया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। छेड़छाड़ के आरोपित पक्ष का कहना है कि पिता-पुत्र ने रंजिशन छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की है। छेड़छाड़ के आरोप बेबुनियाद हैं। गोल मार्केट चौकी इंचार्ज गुलशन कुमार ने बताया कि पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय दोनों ने समझौता कर लिया था। मारपीट के आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।