किसानों को दिए फसल अवशेष प्रबंधन के लिए आवश्यक टिप्स
कृषि विभाग व गन्ना विभाग मेरठ की ओर से मंगलवार को गन्ना समिति मवाना के किसान सभागार में जनपद स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन पर कृषक जागरूकता गोष्ठी एवं ग्रीन टीवी द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मेरठ, जेएनएन। कृषि विभाग व गन्ना विभाग मेरठ की ओर से मंगलवार को गन्ना समिति मवाना के किसान सभागार में जनपद स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन पर कृषक जागरूकता गोष्ठी एवं ग्रीन टीवी द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
संगोष्ठी मे गन्ना पत्ती प्रबंधन पर विशेष रूप से उपनिदेशक कृषि बृजेश चंद्र ने फसल अवशेष प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभाग की योजनाओं के विषय में बताया। कहा कि किसान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।
एडीओ कृषि इंद्रजीत सिंह ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन में प्रयोग होने वाले यंत्रों के बारे में बताया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सौबीर सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि गन्ना पत्ती, पराली न जलाएं। उन्होंने किसानहित में चल रही योजनाओं के विषय में भी जानकारी प्रदान की।
कृषि विज्ञान केंद्र, हस्तिनापुर के वैज्ञानिक डा. पीएस तिवारी ने किसानों को फसल प्रबंधन अवशेष में बताया कि वेस्ट डी-कंपोजर, मल्चर मशीन का प्रयोग करें, जिससे समय पर पत्तियां सड़कर कंपोज्ड में बदल जाएं। गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सौवीर सिंह उक्त विषय पर गन्ना पत्ती व पराली न जलाने के लाभों के बारे में विस्तार से किसानों को अवगत कराया। ग्रीन टीवी एंकर अंशु कुमार द्वारा सवाल-जवाब कार्यक्रम में किसानों से प्रश्न पूछे गए व मौजूद विशेषज्ञों ने समाधान किया। प्रगतिशील किसानों में चंद्रहास सिंह जयसिंहपुर, नंदकिशोर महल, प्रवीण बिसौला, योगेंद्र ततीना, सीमा सैनी द्वारा सवाल जवाब कार्यक्रम में पेड़ी पत्ती प्रबंधन के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नरेश कुमार मुबारिकपुर ने की।