Move to Jagran APP

सिटीजन फीडबैक में मेरठ की टॉप 10 में एंट्री, नोएडा व गाजियाबाद रह पिछड़े Meerut News

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अच्छी रैंक के सपने को साकार करने की दिशा में मेरठ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सिटीजन फीडबैक के आंकड़े बयां कर रहे हैं। शनिवार रात 9.30 बजे तक मेरठ नगर निगम 128861 वोट मिले।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 08:50 AM (IST)
सिटीजन फीडबैक में मेरठ की टॉप 10 में एंट्री, नोएडा व गाजियाबाद रह पिछड़े Meerut News
मेरठ का सिटीजन फीडबैक रैंक में 10 टेन में पहुंचा।

मेरठ, जेएनएन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अच्छी रैंक के सपने को साकार करने की दिशा में मेरठ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सिटीजन फीडबैक के आंकड़े बयां कर रहे हैं। शनिवार रात 9.30 बजे तक मेरठ नगर निगम 1,28,861 वोटों के साथ प्रदेश में आठवें नंबर पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

सिटीजन फीडबैक की प्रतिस्पर्धा तो मार्च तक चलनी है, लेकिन 13 फरवरी की रात 9.30 बजे जो रिपोर्ट सामने आई है। वह मेरठियों के लिए सुखद है। दरअसल, प्रदेश स्तर पर मेरठ पड़ोसी जिले गाजियाबाद को 2119 वोटों से पछाड़ते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गया है। मेरठ नगर निगम को 1,28,861 वोट मिल चुके हैं। जबकि गाजियाबाद नगर निगम के 1,26,742 वोट प्राप्त हुए हैं। गाजियाबाद नगर निगम नौंवे स्थान पर है। दसवें स्थान पर 1,08,441 वोट के साथ नोएडा नगर निगम है। हालांकि प्रदेश में पहले पायदान पर प्रयागराज नगर निगम है।

प्रयागराज नगर निगम को 4,68,923 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ नगर निगम 4,25,481 वोट, तीसरे नंबर पर कानपुर नगर निगम 3,76,071 वोट, चौथे नंबर पर सहारनपुर नगर निगम 2,17,034 वोट के साथ प्रतिस्पर्धा में मौजूद हैं। जबकि पांचवे नंबर पर गोरखपुर नगर निगम 2,15,023 वोट, छठवें नंबर पर वाराणसी नगर निगम 2,06,002 वोट, सातवें नंबर पर पटियाली नगर पंचायत 1,30,903 वोट के साथ प्रतिस्पर्धा में मौजूद हैं।

मालूम हो कि इस बार सिटीजन फीडबैक 1800 अंक का है। माना जा रहा है कि सिटीजन फीडबैक में जो नगर निगम जितना बेहतर करेगा उसकी रैंक उतनी ही बेहतर होगी। क्योंकि यह फीडबैक जनता से सफाई व्यवस्था पर पूछे जाने वालों सवालों पर आधारित है। जनता की भागीदारी में बढ़ोत्तरी मेरठ को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम दिला सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.