Encounter : चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से घायल Meerut News
शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोली से बदमाश घायल हो गया।
मेरठ, जेएनएन। चेकिंग के दौरान शुक्रवार को मेरठ पुलिस की एक बदमाश के साथ Encounter मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोली से बदमाश घायल हो गया। पुलिस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से तमंचा आदि बरामद हुआ है। बदमाश के खिलाफ लूट और चोरी के नौ केस अलग-अलग थानों में पंजीकृत हैं।
बदमाश ने पहले किया फायर
विश्वस्त सूत्र की सूचना पर थाना प्रभारी इंचौली अपनी टीम के साथ इंचौली से मसूरी के बीच में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय खरंजा मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से जाते हुए दिखा, पीछा करने पर बाइक सवार गन्ने के खेत में छिप गया। सर्च के दौरान उसने पुलिस बल पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। घायल हुए बदमाश का नाम अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी ग्राम सैनी थाना अतरौली है। उसके पास से एक बाइक, 315 बोर का तमंचा, भारी संख्या में जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।