Move to Jagran APP

125वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद बोस का भावपूर्ण स्मरण

नेताजी सुभाष चंद बोस की 125वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सुभाष चौक पर नेताजी के प्रतिमा स्थल पर हुआ। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:46 PM (IST)
125वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद बोस का भावपूर्ण स्मरण
125वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद बोस का भावपूर्ण स्मरण

मेरठ, जेएनएन। नेताजी सुभाष चंद बोस की 125वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सुभाष चौक पर नेताजी के प्रतिमा स्थल पर हुआ। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

सुभाष चौक पर भारत विकास परिषद मवाना विराट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिनेश खटीक नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। नेताजी को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शौराज सिंह व कार्यक्रम का संचालन कर रहे मनोज प्रकाश गोयल ने भी नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे जुड़ी कई घटनाएं बतायीं। नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब, अभयवीर गर्ग, भूपेंद्र त्यागी, बजरंग दल पदाधिकारी सौरभ शर्मा, योगेंद्र जाटव, असलम एडवोकेट, राजद नेता यूसुफ कुरैशी आदि ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान भी हुआ। इस मौके पर अभयवीर गर्ग, भूपेंद्र त्यागी, गन्ना समिति एवं राजनैतिक गैर राजनैतिक संगठनों के अलावा व्यापारी लोग मौजूद रहे। बसपा के संजीव जाटव, सुनीत जाटव व पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने भी सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

साहित्य संगम परिषद ने जयंती पर नेताजी को किया याद : साहित्य संगम परिषद की ओर से नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं परिषद संरक्षक नरेंद्र कुमार रस्तोगी के आवास पर नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर मनाई गई। एलडी कालेज की प्राचार्या डा.शक्ति साहनी, श्रीराम मलिक, नरेंद्र गोयल, एएस इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य बीके शर्मा आदि ने नेताजी के संस्मरण सुनाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा सुभाष चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.