Move to Jagran APP

डेढ़ साल से नाबालिग बेटी से पिता कर रहा था दुष्कर्म, विरोध करने पर करता था पिटाई, गिरफ्तार Meerut News

शुक्रवार को पिता के करतूत के बारे में बेटी ने डरते-डरते जब मां को बताया तब इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस को सूचना मां ने दी और पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 09:14 PM (IST)
डेढ़ साल से नाबालिग बेटी से पिता कर रहा था दुष्कर्म, विरोध करने पर करता था पिटाई, गिरफ्तार Meerut News
डेढ़ साल से नाबालिग बेटी से पिता कर रहा था दुष्कर्म, विरोध करने पर करता था पिटाई, गिरफ्तार Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से समाज ही नहीं बल्कि रिश्‍ते भी शर्मसार हो गए। मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में एक नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर पिता डेढ़ साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। मां या फिर अन्य किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी देता था। शुक्रवार सुबह किशोरी ने डरते-डरते मां को पिता की करतूत बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

अश्‍लील हरकत की वीडियो भी बनाया था

टीपीनगर क्षेत्र निवासी महिला शुक्रवार दोपहर थाने पहुंची और प्रभारी को मामले की जानकारी दी। बताया कि वह मजदूरी करती है। पति भी काम पर जाता है। इस बीच उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती है। करीब डेढ़ साल से पति बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता है। किसी को बताने पर मां-बेटी को मारने की धमकी देता है। उसने बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली है। पुलिस ने घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। तलाशने पर वह क्षेत्र में ही घूमता हुआ मिल गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लड़का का मेडिकल कराया जा रहा है। बताया कि एक साल पहले लड़की ने मां को बताने का प्रयास किया था तो उसकी काफी पिटाई की थी। इस दौरान लड़की को गंभीर चोट भी आई थी। उसका इलाज भी चला था।

पहले भी बेटी ने किया था मां को बताने का प्रयास

नाबालिग बेटी ने इस घटना के बारे में बताने का कई बार प्रयास किया था। पिता के मारने के डर से वह कह नहीं पा रही थी। एक साल पहले भी यह बताने का प्रयास किया था। इसके बाद से पिता ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। जिसके बाद से बेटी ने इस घटना के बारे में बताने का प्रयास नहीं कर रही थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.