Move to Jagran APP

खैरनगर के बवाल मामले में छह महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

खैरनगर बाजार में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। इस घटना में पुलिस ने 12 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को दबिश देकर छह महिलाओं समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 09:14 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 09:14 PM (IST)
खैरनगर के बवाल मामले में छह महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार
खैरनगर के बवाल मामले में छह महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

मेरठ, जेएनएन। खैरनगर बाजार में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। इस घटना में पुलिस ने 12 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को दबिश देकर छह महिलाओं समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

खैरनगर में धोबी का छत्ता मोहल्ले में आशु और अयान पक्ष में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर आ गए। दोनों ओर से खैरनगर में जमकर पथराव हुआ। वहा से गुजरने वाले लोग भी पथराव में चोटिल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शात किया। पुलिस की तरफ से चाद, नौशाद, शेरखान, अयान, रजी, आशु, जीशान, शौकीन, फैसल, इमरान, नईम और नौशाद निवासी खैरनगर और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को चौकी इंचार्ज आरिफ के साथ टीम ने दबिश डालकर छह महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि महिलाओं ने भी पथराव करने में हमलावरों का साथ दिया था। सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं की पहचान की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपित

रईसा पत्नी इस्लाम, रईसा पत्नी राशिद, गजाला, शमीम, सिम्मी और इमराना के अलावा दो भाइयों नौशाद और चाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दबिश देने गई टीम के दो पुलिसकर्मी हुए घायल

खैरनगर में बवाल के आरोपितों को पकड़ने गई टीम के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि दबिश के दौरान आरोपितों के घर के गेट खुलवाने पर हादसा हो गया। पुलिस की टीम को देखकर आरोपितों की महिलाओं ने गेट बंद कर लिया। पुलिस ने गेट खुलवाने की कोशिश की, जिस पर महिलाओं ने गेट अंदर से पकड़ लिया। पुलिसकर्मी बाहर से गेट को अपनी तरफ खींच रहे थे। खींचते समय दरवाजे के ऊपर की दीवार पुलिसकíमयों पर गिर गई। इसमें हेड कास्टेबल योगेंद्र और कास्टेबल शैलेंद्र घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस पर हमले की अफवाह उड़ गई थी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि दबिश के दौरान पुलिस पर हमला नहीं हुआ है। गेट खुलवाते समय हादसा होने से पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.