Move to Jagran APP

EID Ul Fitr 2021: शाही जामा मस्जिद में मेरठ काजी ने अदा की ईद की नमाज, लोगों से की मदद की अपील

दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह जाने वाले मार्गों पर पुलिस का पहरा रहा। प्रशासन के कहने पर शहर काजी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि ईदगाह में नमाज अदा नहीं होगी। 10 12 लोगों के साथ शहर काजी जैनुस साजिदीन ने शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा करायी।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 11:20 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 11:20 AM (IST)
EID Ul Fitr 2021: शाही जामा मस्जिद में मेरठ काजी ने अदा की ईद की नमाज, लोगों से की मदद की अपील
शहर काजी ने अदा की ईद की नमाज ।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लगातार दूसरे साल भी ईद उल फितर के त्योहार पर कोरोना का खौफ छाया रहा। शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में नए कपड़े पहने लोग आसपास की मस्जिदों में नमाज पढने जाते हुए देखे गए। अधिकांश लोगों ने घरों में नमाज अदा की। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह जाने वाले मार्गों पर पुलिस का पहरा रहा। आने जाने वालों से पुलिस ने पूछताछ के बाद ही जाने दिया। प्रशासन के कहने पर शहर काजी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि ईदगाह में नमाज अदा नहीं होगी।

loksabha election banner

10 12 लोगों के साथ शहर काजी जैनुस साजिदीन ने शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा करायी। इस अवसर तकरीर करते हुए उन्होंने कहा कि रमजान के तीस दिन हमारी रूहानी तरक्की के लिए होते है। ईद हमारी इसी तरक्की की खुशी का दिन है। कहा कि इस्लाम जरूरतमंदों, मजलूमों और गरीबों की मदद का पैगाम देता है। कोरोना महामारी में लोगों के रोजी रोजगार छिन गए है। गरीबों जो इस वबा की चपेट में आ गए हैं उनके पास इलाज के पैसे नहीं हैं। ईद के रोज अल्लाह हमारे दवारा किए गए मदद के कार्यों का हिसाब लेता है। जो लोग ऐसा करते हैं उन पर वह मेहरबान होता है। इसी के चलते सतकातुल फितर अदा करने की रस्म है। इसके पहले उन्होंने देश दुनिया को कोरोना वायरस से निजात के लिए दुआ करायी। जो बीमार हैं उनकी चंगाई और नहीं रहे उनकी मगफिरत के लिए दुआ करायी।

हापुड रोड स्थित जुबैदा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान ने नमाज अदा करायी। उन्होंने कोरोना महामारी के दौर कब्रिस्तानों को हर बिरादरी के लिए खोले जाने की अपील की। इजरायल पर फिलिस्तीनियों पर जुल्म करने का आरोप लगाया। नवयुवकों ने स्टंटबाजी न करने सडकों पर बेवजह न घूमने की अपील की।

नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चला। लोग गले मिलते नहीं नजर आए। दूर से ही मुबारकबाद दी। गलियों में नए कपडे पहने छोटे छोटे बच्चे एक दूसरे के घरों में जाते देखे गए। शाहगासा, इमलियान, गोलाकुआं, श्याम नगर समेत अन्य मोहल्लों में सिवाई, शीर और तरह तरह के पकवानों की सुगंध तैरती रही। गरीबों में भी खाने पीने की चीजें बांटते लोग नजर आए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.