Move to Jagran APP

Eid Al Adha 2020: बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घरों पर ही अदा की गई नमाज, मांगी दुआ Meerut News

Eid Al Adha 2020 बकरीद का पर्व शनिवार को मेरठ और आसपास के जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते के घरों पर ही नमाज अदा की गई।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 03:53 PM (IST)
Eid Al Adha 2020: बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घरों पर ही अदा की गई नमाज, मांगी दुआ Meerut News
Eid Al Adha 2020: बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घरों पर ही अदा की गई नमाज, मांगी दुआ Meerut News

मेरठ, जेएनएन। Eid Al Adha 2020 बकरीद का पर्व शनिवार को मेरठ और आसपास के जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते के घरों पर ही नमाज अदा की गई। ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस का सख्‍त पहरा रहा। शहर काजी ने लोगों से घरों पर नमाज अदा करने अपील की। शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के चलते सड़कों पर कम ही लोग नजर आए। बेवजह घूमने वालों पर पुलिस सख्‍ती दिखाएगी। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, शामली और बुलदंशहर और सहारनपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों पर नमाज अदा की।

loksabha election banner

मेरठ में करोना संक्रमण के बावजूद दिखा उत्साह

बकरीद का पर्व पर लेकर मुस्लिम समुदाय में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। हालांकि कोरोना का साया त्योहार पर नजर आया। लोगों ने घरों में नमाज अदा की इसके बाद कुर्बानी की तैयारी करने में जुट गए। लॉकडाउन के दौरान जैसा प्रावधान चल रहा है, उसी के अनुसार मस्जिदों में 5 लोगों ने नमाज अदा की। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा है। लोगों को ईदगाह की ओर जाने से पुलिस रोकती रही। शाही जामा मस्जिद में शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने नमाज पढ़ाई। नायब शहर काजी, मस्जिद के मोअज्जिम समेत पांच लोगों ने नमाज पढ़ी।

आमतौर पर बकरीद पर शाही ईदगाह में शहर काजी नमाज पढ़ाते हैं, लेकिन करोना संक्रमण को देखते हुए शाही ईदगाह में नमाज पढ़ने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ते हुए शहर काजी ने कहा कि बकरीद का पर्व हमें अल्लाह के हुक्म को मानने का जज्बा प्रदान करता है। हजरत इब्राहिम के जीवन काल में घटित घटनाओं का जिक्र करते हुए बकरीद के महत्व को बताया।

शहर काजी ने कहा इस्लाम में दिखावे और आडंबर का कोई स्थान नही है। ख़ुत्बे के बाद दुआ पढ़ी गई। अमन चैन कायम रखने और कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए दुआ हुई। घरों में नमाज अदा करने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोग और बच्चे नए कपड़े पहन कर त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए। लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। हालांकि गले मिलने और हाथ मिलाने जैसे रिवाजों से दूर लोग दूर ही रहे।

शामली जिले भर में मनाया जा रहा बकरीद का पर्व। घरों में ही दी जा रही कुर्बानी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात और गलियों में भी पुलिस कर रही गश्‍त। पुलिस प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारी भी सुबह से कर रहे भ्रमण। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

बागपत में शनिवार को ईद उल अजहा का पर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। जहां कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोगों ने शासन से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों के अंदर ही नमाज अदा की वहीं ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस और प्रशासन का पहरा रहा। बागपत शहर में एसडीएम रामनयन, सीओ ओमपाल सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने शहर में घूमकर स्थिति देखी और बेवजह घूमने वाले वालो पर सख्ती दिखाई। जिसके चलते बाजार पूरी तरह बन्द रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बागपत जिले के ही बिनौली में ईद पर क्षेत्र की मस्जिदों एवं ईदगाहों पर नमाज अदा न करने की बंदिश के चलते घरों में ही नमाज अदा की गई। बरनावा, पिचौकरा, शेखपुरा आदि गांवों की मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.