थाने की गुमशुदगी में महिला की शिनाख्त का प्रयास
परतापुर थाने के काशी गाव में तालाब के अंदर मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के कपड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला मुस्लिम समुदाय से है। ऐसे में पुलिस मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। परतापुर थाने के काशी गाव में तालाब के अंदर मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के कपड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला मुस्लिम समुदाय से है। ऐसे में पुलिस मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
मेरठ, जेएनएन। परतापुर थाने के काशी गाव में तालाब के अंदर मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के कपड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला मुस्लिम समुदाय से है। ऐसे में पुलिस मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
रविवार को परतापुर क्षेत्र के काशी गाव के तालाब में बोरी में बंद महिला का शव मिला था। चौबीस घटे बीतने के बाद भी पुलिस महिला की पहचान नहीं करा सकी है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए जनपद और जोन के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी देखी जा रही है। अभी तक ऐसी कोई महिला लापता नहीं मिली है, जिसकी पहचान शव से की जाए। गाजियाबाद और जनपद के कुछ परिवार परतापुर थाने में पहुंचे थे, महिला के कपड़े और शव को देखकर उन्होंने पहचानने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की पहचान करने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 72 घटे के लिए शव को मर्चरी में रखा गया है। लिसाड़ीगेट एरिया के लोगों को भी शव के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि शिनाख्त हो सके।
हाईवे पर शराबी का हंगामा
मवाना : नगर में हाईवे स्थित थाना-तहसील रोड तिराहे पर सोमवार को अपराह्न उस समय हुजूम लग गया, जब नशे में एक व्यक्ति तिराहे पर बीच सड़क पर लेट गया। जिससे काफी देर तक आवागमन थमा रहा। लोगों ने उसे रास्ते उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को बीच सड़क से उठा कर थाने ले गई और बाद में चेतावनी देकर चलता कर दिया।