Move to Jagran APP

रक्षाबंधन और वीकेंड के चलते मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर 20 हजार वाहनों के निकलने से लगा रहा जाम

सिवाया टोल पर जाम का सिलसिला अभी जारी है। वीकेंड पर शनिवार को एनसीआर क्षेत्र के लोग अपने नाते-रिश्तेदारों दोस्त और स्वजनों संग उत्तराखंड़ की वादियों में सैर सपाटे जाते हैं। वहीं रविवार रात तक यह सैलानी वापस अपने घरों को रवाना होते हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 08:30 PM (IST)
रक्षाबंधन और वीकेंड के चलते मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर 20 हजार वाहनों के निकलने से लगा रहा जाम
मेरठ में टोल प्लाजा पर अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को ज्यादा निकले वाहन।

मेरठ,जागरण संवाददाता। मेरठ के दौराला में सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात से शनिवार रात तक करीब 20 हजार वाहनों के निकलने से दिनभर जाम के हालात बने रहे। शुक्रवार को मोहर्रम की सरकारी छुट्टी थी, वहीं रविवार को रक्षाबंधन की छुट्टी है। इसी कारण अपने गांव और परिवार से दूर रहने वाले लोग पत्नी-बच्चों संग शुक्रवार शाम से ही अपने घर जाना शुरू हो गए थे। यह सिलसिला शनिवार रात तक जारी रहा, जिससे टोल पर जाम रहा। इनमें सबसे अधिक वाहन मेरठ की ओर से उत्तराखंड़ की तरफ रवाना हुए थे।

loksabha election banner

सैलानियों की भीड़

वैसे तो वीकेंड पर शनिवार को एनसीआर क्षेत्र के लोग अपने नाते-रिश्तेदारों, दोस्त और स्वजनों संग उत्तराखंड़ की वादियों में सैर सपाटे जाते हैं। वहीं रविवार रात तक यह सैलानी वापस अपने घरों को रवाना होते हैं। इसी वजह से हाईवे पर इन दो दिनों में अन्य दिनों की अपेक्षा दस गुना वाहनों की संख्या बढऩे से टोल प्लाजा पर जाम लगता है। मगर, इस बार रविवार को रक्षाबंधन का त्यौहार है, इसी कारण शुक्रवार और शनिवार को सैलानियों की संख्या कम और रक्षाबंधन पर्व मनाने लोग अपने घर और रिश्तेदारी में रवाना हुए। सिवाया टोल प्लाजा के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार रात 12 से शनिवार रात 12 बजे तक 19 हजार 900 वाहन टोल से गुजरे। इनमें सबसे अधिक वाहनों की संख्या मेरठ की तरफ से उत्तराखंड़ की ओर जाने वालों की थी। जबकि बाकी दिनों में यह आंकड़ा 15 से 16 हजार के बीच ही रह जाता है।

तीन दिन में टोल से गुजरे वाहनों का आंकड़ा

गुरुवार को करीब 14 हजार 500 वाहन टोल से गुजरे।

शुक्रवार को यह आंकड़ा 15 हजार 600 तक पहुंच गया।

शनिवार रात 12 बजे तक 19 हजार 900 वाहन टोल से निकले।

चार दिनों के लिए अतिरिक्त 50 कर्मचारी तैनात

यह बताया मैनेजर ने

टोल प्लाजा के वरिष्ठ मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि मोहर्रम और रक्षा बंधन की छुट्टी की वजह से अधिकांश लोग गुरुवार शाम ड्यूटी के बाद अपने घरों को रवाना होना शुरू हो गए थे, जो शनिवार रात तक जारी रहा। शनिवार रात तक करीब बीस हजार वाहन टोल से गुजरे। वहीं रक्षाबंधन के मद्देनजर शुक्रवार से सोमवार तक टोल पर अतिरिक्त 50 कर्मचारी तैनात किए हैं, ताकि जाम न लगने दिया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.