सड़कों पर जमा हुआ नाली का पानी..पीड़ितों ने खड़ा किया हंगामा
सरधना कस्बे की शिवशक्तिनगर कालोनी में नाली में पानी की निकासी न होने पर सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं लोगों की शिकायत पर नपा की टीम पहुंची व समस्या का अस्थाई समाधान किया गया।
मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे की शिवशक्तिनगर कालोनी में नाली में पानी की निकासी न होने पर सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, लोगों की शिकायत पर नपा की टीम पहुंची व समस्या का अस्थाई समाधान किया गया।
मोहल्ला शिवशक्तिनगर में लंबे समय से नाली में पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी है। कई बार लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को स्थानीय लोग समस्या से परेशान हो गए और मीडिया को भी बुला लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मोहल्ला गांव देहात सहित सरधना-बिनौली रोड पर भी जाता है। उक्त रास्ते से जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले यह पानी आसपास खेतों में जा रहा था। जब वहां पर खेत के मालिक ने दीवार कर दी, अब यह बंद हो गया है, क्योंकि, उक्त मार्ग पर आगे जाकर ऊंचा नाला बना हुआ है और नाली छोटी है। चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का समाधान न किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं, हंगामें की जानकारी पाकर नगर पालिका की टीम पहुंच गई और जनसेट से पानी निकलवाकर अस्थाई समाधान कर दिया। नपा के प्रधान लिपिक विपिन शर्मा ने बताया कि चुनाव के बाद ही स्थाई समाधान किया जाएगा। तपेश्वर त्यागी, राहुल, नवनीत व विनोद सहित कई लोग मौजूद रहे।
- - - - - - - - - - - - - - - -